{"_id":"5fc00f858ebc3e9c0724c25f","slug":"32-injured-in-road-accident-and-one-died-lko-city-news-lko55195242","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटी बस से टकराई कार, 32 घायल, एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलटी बस से टकराई कार, 32 घायल, एक महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलटी बस से टकराई कार, 32 घायल, एक महिला की मौत
राजधानी के इटौंजा थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम हुए सड़क हादसे में बस में सवार 25 लोग और कार में सवार सात लोगों जख्मी हो गई। जबकि कार में सवार कानपुर निवासी बबीता (45) की मौत हो गई।
हादसे के बाद बस चालक और परिचालक भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया।
इटौंजा थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि कार व बस को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। कार सवार लखीमपुर के पलिया से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।
इटौंजा थाना प्रभारी के अनुसार, हादसा शाम करीब पांच बजे सीतापुर रोड पर मानपुर टोल प्लाजा के आगे हुआ। सीतापुर की ओर जा रही कैसरबाग डिपो की अनुबंधित बस बाइक सवार और मवेशी को बचाने में डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी पटरी पर पलट गई।
विज्ञापन
जबकि सीतापुर से लखनऊ की ओर आ रही कार पलटी बस से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।
हादसे में बस में सवार लखीमपुर निवासी संगीता, रविंद्र प्रसाद, सीतापुर निवासी इसरार, विशेष, विक्रांत, सौभाग्य, आशा, नीलम, सुधीर, राजू, मकसूद, गुड़िया, मीणा और जसपाल सहित 25 लोग घायल हो गए।
जबकि कार में सवार कानपुर निवासी शालिनी, चालक आशु, प्रिया, प्रीति और सनी सहित सात लोग घायल हो गए। जबकि कानपुर निवासी बबीता (45) की इटौंजा के राम सागर मिश्रा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बुधवार शाम को टल गया था हादसा
कार में सवार लोगों ने बताया कि बुधवार को कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र स्थित इंशुपुरम से लोगों से भरी बस लखीमपुर में आयोजित शादी-समारोह के लिए निकली थी। इस दौरान मानपुर टोल प्लाजा के पास बस का एक्सेल खराब हो गया था। गनीमत रही कि हादसा टल गया था। बृहस्पतिवार को लौटते वक्त अनहोनी हो गई और बबीता की जान चली गई।