फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   32 buses will run on Delhi route and 49 on Lucknow route on Holi

Lucknow News: होली पर दिल्ली रूट पर 32 व लखनऊ मार्ग पर चलेंगी 49 बसें

Thu, 02 Mar 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
32 buses will run on Delhi route and 49 on Lucknow route on Holi
रायबरेली। होली पर दिल्ली व लखनऊ जाने वाले मुसाफिरों का सफर सुहाना हो सकेगा। रायबरेली डिपो तीन मार्च से 12 मार्च तक दोनों रूटों पर 20 अतिरिक्त बसें चलाएगा। अभी इन दोनों रूट पर 61 बसें चल रहीं हैं। जिला मुख्यालय के अलावा छह बड़े कस्बों से दिल्ली जाने के लिए बसें मिलेंगी। अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गईं हैं। इस बार होली पर घर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बार परिवहन निगम ने दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई है। ज्यादातर यात्री इन्हीं मार्गों से अपने घरों को पहुंचते हैं। इसके अलावा तीन मार्च से 12 मार्च तक प्रयागराज, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, काठगोदाम, हरिद्वार, बलिया व वाराणसी आदि मार्गों पर नियमित रूप से बसें चलेंगी। यात्री बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। जिले के स्थानीय रूटों डलमऊ, शिवगढ़, सरेनी, जायस, तिलोई, बिसुनपुर, रालपुर, लालगंज, मधुकरपुर सहित अन्य रूटों पर भी बसें नियमित चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed