फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   द्वारा पूजा के दौरान लगी आग, सब कुछ जलकर राख

द्वारा पूजा के दौरान लगी आग, सब कुछ जलकर राख

Thu, 25 Apr 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
द्वारा पूजा के दौरान लगी आग, सब कुछ जलकर राख
द्वारपूजा के दौरान लगी आग, विवाह का सामान जलकर राख
विज्ञापन


परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र परसपुर के एक गांव में द्वार पूजा के दौरान आग लग गई जिसमें टेंट सहित विवाह के सारे सामान जलकर राख हो गए।


ग्राम पंचायत मरचौर में मंगलवार को तरुण शुक्ला की पुत्री रेखा शुक्ला की शादी थी। रात में ग्राम पलिया गौरवा मोहम्मदपुर से काफी धूमधाम के साथ बारात आई थी। नाश्ता के बाद रात साढ़े 11 बजे बारात जनवासे से द्वार पर पहुंच गई। लोग द्वार पूजा में व्यस्त थे। कुछ बाराती भोजन के स्टाल पर पहुंच भोजन करने लगे।

अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया और चारों तरफ अफरा तफरी मच गयी। वहीं पर सात गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था। सिलेंडर में ब्लास्ट हो जाने के डर से लोग आग पर काबू नहीं पा सके। तब तक कैटर्स का सामान, टेंट, जयमाल स्टेज, दहेज का फर्नीचर, खाने पीने का सारा सामान, कई साइकिलें, चारा काटने की मशीन सब कुछ जल कर खाक हो गया।
विज्ञापन




आग के विकराल रूप धारण करते ही लोगों ने डायल 100 पर फोन किया। जो थोड़ी देर बाद घटना स्थल पर पहुंच गये। फायर ब्रिगेड तकरीबन दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। शुक्र रहा की इतने भयंकर आग में कोई भी सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ। तब जाकर लोगों के जान में जान आयी। आग पर किसी तरह काबू पाया गया। आग इतनी भयंकर थी कि बड़े-बड़े भगौने गल गये।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर पक्ष के लोगों ने भी दरियादिली दिखाते हुए लड़की पक्ष के व्यवस्था में सहयोग किया। जयमाल स्टेज भी जल जाने से घर में शादी की रस्में पूरी हुई। हल्का लेखपाल महेशचंद्र ने बताया कि आग से अरुण शुक्ला, आनंद शुक्ला तथा तरुण शुक्ला का तकरीबन पांच लाख रुपयों के क्षति का नुकसान लगाया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट बना कर राजस्व मुख्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed