फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अग्निकांड में नौ मकान राख

अग्निकांड में नौ मकान राख

Fri, 22 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अग्निकांड में नौ मकान राख
अग्निकांड में नौ मकान राख
विज्ञापन



बहराइच। करेहना गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते ही नौ ग्रामीणों के मकान धू-धूकर जल गए। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।


वहीं, आग बुझाने के दौरान एक महिला झुलस गई। अग्निकांड में लगभग आठ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। राजस्व निरीक्षक ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन



महसी तहसील अंतर्गत करेहना निवासी विनोद कुमार के मकान में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।


ग्रामीण जब तक आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक लपटों ने पड़ोसी पंकज कुमार, अमरनाथ, संतराम, मुंशीलाल, योगेंद्र प्रसाद, सतीश चंद्र वाजपेयी, बाबादीन समेत नौ ग्रामीणों के मकान चपेट में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आग लगने की सूचना फायर स्टेशन पर दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में सभी नौ ग्रामीणों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।



आग बुझाने के चक्कर में पंकज की पत्नी शांति (32) झुलस गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


ग्रामीणों के मुताबिक, अग्निकांड में आठ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निकांड की सूचना पाकर राजस्वकर्मी बाला प्रसाद पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। सभी परिवारों के लोग खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed