{"_id":"5b2945274f1c1bac6e8b8bc8","slug":"31529431335-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट लगाने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट लगाने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसवर (अंबेडकरनगर)। टेंट लगाने के दौरान बसखारी थाना क्षेत्र के बढ़ियानी गांव में करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने उसे उपचार के लिए बसखारी सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में परिवारीजन मौके पर पहुंचे और शव लेकर हंसवर थाना क्षेत्र के बनियानी स्थित अपने घर चले आए। बसखारी पुलिस के मुताबिक घटना को लेकर किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। जानकारी होने पर टीम मौके पर गई थी। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हंसवर थाना क्षेत्र के बनियानी गांव निवासी भोला यादव (26) पुत्र रामचेत उमरापुर गांव निवासी एक व्यक्ति के टेंट हाउस पर काम करता था। मंगलवार को सुबह वह बसखारी थाना क्षेत्र के बढ़ियानी गांव में एक व्यक्ति के घर आयोजित कार्यक्रम में टेंट लगाने गया था। बताया जाता है कि टेंट लगाने के दौरान लोहे की पाइप गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगे विद्युत तार से छू गई। तार में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। करंट लगने से वह मरणासन्न हो गया। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोग उसे लेकर बसखारी सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिवारीजन अस्पताल पहुंचे और शव को लेकर हंसवर थाना क्षेत्र के बनियानी गांव चले गए। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि जानकारी होने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। हालांकि परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मामले में कोई तहरीर थाने में नहीं दी है।