फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सिर में गोली मारकर चौकीदार का कत्ल

सिर में गोली मारकर चौकीदार का कत्ल

Thu, 31 May 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिर में गोली मारकर चौकीदार का कत्ल
सिर में गोली मारकर चौकीदार का कत्ल
विज्ञापन



बलरामपुर। देहात थाना क्षेत्र के सिसई गांव में बुधवार रात घर के बाहर सो रहे चौकीदार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।


मृतक के भाई ने ग्राम प्रधान व उसके एक साथी पर गोली मारने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।


सिसई गांव निवासी आनंद प्रताप यादव ने बताया कि, उनके बड़े भाई राजेंद्र यादव (45) देहात थाने में चौकीदार थे। बीते दिनों राजेंद्र ने ग्राम प्रधान की अनियमितता की शिकायत की थी। जिसकी जांच शुरू हो गई थी।
विज्ञापन



आनंद का आरोप है कि, इससे नाराज ग्राम प्रधान राम किशुन गुप्ता ने बीते दिनों उन्हें व उनकी मां को धमकी दी थी। कहा था कि, राजेंद्र को समझा लो नहीं तो बहुत बुरा होगा। बुधवार रात राजेंद्र अपने बहनोई श्याम बहादुर के साथ घर के बाहर सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



देर रात ग्राम प्रधान व उसका एक अन्य साथी वहां पहुंचे और राजेद्र यादव के सिर में गोली मारकर भाग गए। राजेंद्र को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



थानाध्यक्ष संजयनाथ तिवारी ने बताया कि, मृतक चौकीदार के भाई आनंद की तहरीर पर ग्राम प्रधान राम किशुन गुप्ता व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।


एसपी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed