फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मैलानी व नेपालगंज के लिए दो ट्रेनें फिर शुरू

मैलानी व नेपालगंज के लिए दो ट्रेनें फिर शुरू

Thu, 31 May 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
मैलानी व नेपालगंज के लिए दो ट्रेनें फिर शुरू
बहराइच। बहराइच-मैलानी व नेपालगंज प्रखंड पर संचालित आठ ट्रेनों का संचालन अप्रैल में बंद हो गया था। इससे आवागमन की समस्या हो गई थी। यात्री परेशान थे। बहराइच सांसद ने बुधवार को दिल्ली में रेलमंत्री से मुलाकात कर समस्या बताई। रेल मंत्री के आदेश पर गुरुवार से दो ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने शेष ट्रेनों का संचालन हफ्ते भर में शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को कुछ राहत मिली है। बहराइच-नेपालगंज और मैलानी प्रखंड पर संचालित आठ ट्रेनों का संचालन 29 अप्रैल से बंद कर दिया गया था। रेल महकमे ने ट्रेन बंद करने का कारण मैलानी-पीलीभीत मार्ग पर आमान परिवर्तन होना बताया था।
विज्ञापन


ट्रेनों के बंद होने से बहराइच से नानपारा, मिहींपुरवा, बिछिया व तिकुनिया जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नेपालगंजरोड के यात्री भी परेशान थे। बहराइच से नेेपालगंज और मिहींपुरवा, बिछिया होते हुए मैलानी की यात्रा के लिए ट्रेन ही आवागमन का मुख्य साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान लोगों ने सांसद सावित्री बाई फुले से इसकी शिकायत की थी। सांसद ने बताया कि बुधवार को रेल मंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा। ट्रेनों के बंद होने से क्षेत्र के लोगों को हो रही दिक्कतों की जानकारी दी। रेल मंत्री ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को फोन कर ट्रेनों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।

इसके तहत गुरुवार को बहराइच से चलकर नानपारा, मिहींपुरवा होते हुए मैलानी व नेपालगंज जाने वाली ट्रेन संख्या 52253 व 52263 का संचालन शुरू कर दिया गया है।

जल्द शुरू होगा छह और ट्रेनों का संचालन
सांसद सावित्री बाई फुले ने बताया कि रेलमंत्री से मुलाकात के बाद बहराइच से मैलानी व नेपालगंज के मध्य दो ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। शेष छह ट्रेनों का संचालन भी अगले सप्ताह में शुरू करवाने का आश्वासन रेल मंत्री ने दिया है।

30 हजार यात्री रोजाना करते सफर
बहराइच-मैलानी व नेपालगंज प्रखंड की ट्रेनों का संचालन बीते 29 अप्रैल को अचानक बंद हुआ था। इससे यात्री परेशान हो उठे थे। जैसे-तैसे एक माह दो दिन तक यात्रियों ने आवागमन किया।


अब सांसद की पहल पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है। सबसे अधिक खुशी दैनिक यात्रियों को हुई। बहराइच से नानपारा, मिहींपुरवा होते हुए मैलानी व नेपालगंज तक प्रतिदिन 28 से 30 हजार यात्री यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed