फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   रिजल्ट से छाया उत्साह, कॉलेजों में मना जश्न

रिजल्ट से छाया उत्साह, कॉलेजों में मना जश्न

Wed, 30 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रिजल्ट से छाया उत्साह, कॉलेजों में मना जश्न
फैजाबाद। सीबीएसई की 10वीं परीक्षा का परिणाम देख विद्यार्थियों में उत्साह छा गया। सनबीम स्कूल ने जिले को टॉप छात्र दिया तो उदया पब्लिक स्कूल के भी दो छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई। परिणाम प्राप्त होते ही सभी स्कूलों में उत्साह छा गया। बच्चे, अभिभावक व गुरुजन जश्नमें डूबकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते दिखे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर परिणाम घोषित होते ही सभी स्कूलों में उल्लास का माहौल उत्पन्न हो गया। परिणाम जानकर बच्चे सीधे स्कूल की ओर भागकर गुरुजनों से आर्शीवाद लेने के लिए उत्सुक हो गए। सनबीम के छात्र उत्कर्ष ने जिला टॉप किया। उदया, जेबी अकाडमी, सनबीम स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल समेत अन्य विद्यालयों में परिणाम आने के बाद विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान बच्चों ने जमकर खुशियां मनाई और एक दूसरे के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन

सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में हाईस्कूल की परीक्षा में उदया पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। उदया की दिव्यांशी हितैषी 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल की टॉपर रही। 20 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। 57 बच्चों के 80 से 89 प्रतिशत के बीच में अंक है। 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों में अपूर्वा पांडेय, साहिल सोनी, सौरभ गुप्ता, अविरल श्रीवास्तव, मेधा त्रिपाठी, आयुषी श्रीवास्तव, अभ्यंत सिंह, कुशाग्र, दीप्ती मिश्रा, आभास त्रिपाठी, अनन्या सिन्हा, आस्था पाण्डेय, आकाक्षा सिंह, अनुष्का तिवारी, उदित सोनी, अभिषेक कुमार, आदित्य नारायण, नीलेश सिंह, मीताली श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कौशलपुरी स्थित ग्रामर एकेडमी के 10वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें साक्षी यादव ने 90.3, पुष्पेन्द्र मिश्रा ने 90.1, अंशिका मिश्रा ने 89.5, आरजू सिंह 87.6, प्राची यादव ने 87.1, अभय जयसावल ने 87.0, आस्था यादव ने 85.8, और अशुतोष विशेन ने 85.3, प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया। अवध इंटरनेशनल स्कूल के 152 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। मानवेंन्द्र शर्मा ने सर्वाधिक 96.5, यश सूर्यावंशी 95.5 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके अलावा तितीक्षा त्रिपाठी, आरिव राज वर्मा, मानसी सिंह, प्रांजल पांडेय, आदि ने 90 से अधिक प्रतिशत हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
महाराजा पब्लिक स्कूल अयोध्या का परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस वर्ष कुल 76 बच्चों ने कक्षा 10 की परीक्षा दिया था तथा सभी बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। साक्षी सिंह ने 85.8 से प्रथम स्थान, नितिन यादव 85.6 द्वितीय स्थान एवं अंकिता पाठक 83.2 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
डीआरएम पब्लिक स्कूल के 91 छात्र-छात्राओं नले परीक्षा में प्रतिभाग किया था, परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सर्वाधिक अंक पाने वालों में क्षितिज प्रजापति, आस्था पाण्डेय, रश्मि शुक्ला, अमन पाण्डेय, अभय प्रताप तिवारी, सौम्या राय, अंशिका यादव, आदित्य पाण्डेय, अंजलि कसौधन, शिवानी, प्रियांशी पाठक, सूरज गुप्ता, साक्षी पाण्डेय, राजकुमार, अंजलि सिंह, आलोक कुमार तिवारी, दिव्यांशु मिश्रा शामिल रहे।

सनबीम स्कूल के छात्र उत्कर्ष देव जिले के टापर तो रहे ही साथ ही अभिषेक वर्मा, अभय पांडेय, हर्षराज सिंह, सात्विक सिंह व हर्षित मिश्र ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक पाकर विद्यालय की गरिमा बढ़ाई। द कैम्ब्रियन स्कूल के विपुल भारती 97, विष्णु नारायन साह 96.2, श्रेया श्रीवास्तव 96 प्रतिशत अंक पाकर टाप टेन में रहे। वहीं अस्मिता मिश्रा, आतिमा, निष्ठा जायसवाल, तनिशा जैन, अनुभूति श्रीवास्तव, अदिति समेत 20 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया। आर्मी पब्लिक स्कूल के 11 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किया। यहां के अभय सिंह 96.4 अंक पाकर टॉप टेन में शामिल रहे। फैजाबाद पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां के सूर्यांश प्रताप सिंह 94.83 के अलावा 3 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया। अनिल सरस्वती इंटर कॉलेज के 262 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, इनमें से 23 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया। यहां के कुणाल मिश्र 97.33 व निन्यालवी ने 95.83 अंक प्राप्तअ किया। जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा सोनाली, श्वेता, अमृत, विभा, सङतीश, आरुषि, अभय, निखिल व सोनाली ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed