{"_id":"5b05b3524f1c1bda408b774a","slug":"31527100242-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग चौकीदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग चौकीदार का शव
Updated Thu, 24 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली के एक गन्ना क्रय केंद्र पर करता था चौकीदारी
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्र के एक चौकीदार का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला है। परिवारीजन हत्या का संदेह जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदिया ऊंचा खेरा निवासी श्रीपाल (60) सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौड़िया के निकट स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदारी करता था। बुधवार की सुबह लोगों ने क्रय केंद्र से कुछ दूरी पर लगे आम के पेड़ पर श्रीपाल का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा।
उसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। खबर पाते ही परिवारीजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। घटना के संबंध में श्रीपाल के भाई छोटेलाल व कमलेश ने पुलिस को बताया कि ऐसा कोई कारण नहीं था, जिसके चलते श्रीपाल को आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़े।
विज्ञापन
दोनों भाईयों ने हत्या का संदेह जताते हुए बताया कि कुछ लोगों से श्रीपाल का विवाद चल रहा था। शायद उन्हीं लोगों ने श्रीपाल की गला घोंटकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
प्रभारी निरीक्षक अमोद रंजन चौधरी ने बताया कि मौके पर हत्या जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हत्या की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।