फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अवैध खनन से भड़के ग्रामीण, लगाया जाम

अवैध खनन से भड़के ग्रामीण, लगाया जाम

Thu, 17 May 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन से भड़के ग्रामीण, लगाया जाम
रायबरेली। शहर क्षेत्र के रेतीखुर्द में बुधवार को ग्रामीणों ने मिट्टी खनन कर रहे डंपरों को रोक लिया। साथ ही नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर मटिहा-रेतीखुर्द मार्ग जाम कर दिया। आरोप था कि अवैध मिट्टी खनन मनमाने ढंग से किया जा रहा है। डंपरों व ट्रकों के चलने से सड़कें खराब हो रही हैं। गांव के किनारे गहरे गड्ढे हो रहे हैं। सूचना पर सदर तहसीलदार डॉ. जगन्नाथ सिंह, राजघाट चौकी इंचार्ज श्रीमती संतोष सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के मटिहा, रेतीखुर्द के पास सई नदी किनारे मिट्टी खनन किया जा रहा है। सुबह ग्रामीण भड़क गए और प्रदर्शन किया। मटिहा-रेती खुर्द मार्ग पर जाम कर दिया। ग्रामीण उदय यादव, जगतपाल, दिनेश कुमार आदि का कहना था कि लाइसेंस के नाम पर अरसे से अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। खनन से खेत बर्बाद हो रहे हैं। बारिश में गांवों के डूबने का खतरा मंडरा रहा है। वाहनों के चलने से सड़क बदहाल हो गई है। सूचना पर तहसीलदार व राजघाट चौकी इंचार्ज पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि लाइसेंस लेकर मिट्टी खनन कराया जा रहा था। लोगों को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन


जमकर हो रहा खनन, अफसर अंजान
जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जबरदस्त खनन हो रहा है। चाहे वह सई नदी या फिर गंगा नदी का किनारा ही क्यों न हो। खेतों तक में बिना अनुमति के खनन किया जा रहा है, लेकिन ऐसा करने वालों को रोकने और टोकने वाला कोई नहीं है। इस संबंध में एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि जिस थाना क्षेत्र में खनन हो रहा है, वहां संबधित थानेदार की जिम्मेदारी है। अवैध खनन करने वालाें पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed