फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पूर्व प्रधान के भतीजे ने प्रेम प्रसंग में लगाई फांसी

पूर्व प्रधान के भतीजे ने प्रेम प्रसंग में लगाई फांसी

Tue, 24 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के भतीजे ने प्रेम प्रसंग में लगाई फांसी
सिंहपुर-इन्हौना (रायबरेली)। शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के गांव चिलौली में पूर्व प्रधान के भतीजे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि युवक अपने बड़े भाई की साली से प्यार करता था। दोनों शादी करना चाहते थे पर परिवारीजन राजी नहीं थे। रविवार की शाम युवती को परिवारीजनों ने फटकार लगाई थी जिस पर उसने खुदकुशी कर ली थी। इसकी जानकारी जब युवक को हुई तो उसने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

चिलौली गांव निवासी अंशुल कुमार पुत्र महादेव साहू रविवार रात घर से कहीं चला गया। परिवारीजन रातभर उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीण जब नित्यक्र्रिया के लिए गए तो पूरे गोसाई की बाग में महुआ के पेड़ से रस्सी के सहारे अंशुल का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना घर वालों को दी।
विज्ञापन

मृतक पूर्व प्रधान शंकर देव साहू का भतीजा है। बताया जा रहा है कि अंशुल का बड़े भाई अनिलेश की साली से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। साली लखनऊ में रहती थी। रविवार की शाम को युवती को परिवारीजनों ने फटकार लगाई थी। इस पर उसने आत्महत्या कर ली थी। इसकी जानकारी जब अंशुल को हुई तो उसने भी फांसी लगा ली। एसओ संतोष सिंह का कहना है कि साली से प्रेम-प्रसंग होने के चलते युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed