फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   वन चौकी पर ग्रामीणों का हमला, फा यरिंग

वन चौकी पर ग्रामीणों का हमला, फा यरिंग

Thu, 22 Mar 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
वन चौकी पर ग्रामीणों का हमला, फा यरिंग
बिछिया (बहराइच)। जंगल से सटे गांवों में लगातार तेंदुए घुसकर मवेशियों को निशाना बना रहे हैं। बुधवार रात आजमगढ़पुरवा कारीकोट गांव में जंगल से निकलकर एक तेंदुए ने पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए। हथियारों से लैस ग्रामीण बुधवार रात में ही वन चौकी पर जा धमके।
विज्ञापन


तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग की। विरोध पर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर वनकर्मियों को जमकर पीटा। रात में एक घंटे तक उत्पात मचाने के बाद गुरुवार सुबह फिर ग्रामीण चौकी पर जा धमके। इस मामले में 16 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वन चौकी पर वनकर्मियों के साथ पुलिस की टीम भी तैनात की गई है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से सटे आबादी के इलाके में तेंदुए की आमद फिर बढ़ गई है। ग्रामीण अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बुधवार रात नौ बजे के आसपास जंगल से निकलकर तेंदुआ निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत आजमगढ़पुरवा कारीकोट गांव में पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए ने गांव निवासी सरदार रेशम सिंह के द्वार पर बैठे पालतू कुत्ते पर हमला कर निवाला बना लिया। इसके बाद तेंदुआ ग्रामीणों के अहाते की ओर बढ़ा। तभी सभी ने हांका लगाना शुरू किया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। घटना से गुस्साए ग्रामीण रात में ही लाठी, डंडा, तलवार आदि से लैस होकर कारीकोट वन चौकी पहुंच गए।

तेंदुए के लगातार बढ़ रहे हमले को लेकर वनकर्मियों को जिम्मेदार ठहराते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। वन विभाग के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध पर कट्टे से फायरिंग की।

मौके पर मौजूद डिप्टी रेंजर राजकुमार श्रीवास्तव व वन रक्षक फिरोज खान पर हमला कर मारा पीटा। एक घंटे तक उत्पात मचाने के बाद ग्रामीण लौट गए। रात में ही घटना की सूचना पुलिस व वनाधिकारियों को दी गई।

थानाध्यक्ष परवेज अशरफ ने बताया कि नामजद आरोपी रेशम सिंह और बुधसागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

सुबह अफसरों के सामने फिर मचाया बवाल
सूचना पर गुरुवार सुबह डीएफओ जीपी सिंह, वन क्षेत्राधिकारी दयाशंकर सिंह टीम के साथ वन चौकी पहुंचे। पुलिस भी मौजूद थी। तभी ग्रामीण फिर आ धमके। पुलिस व वनकर्मियों से तीखी झड़प हुई।


ग्रामीणों ने फिर एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी की तो ग्रामीण उल्टे पांव भाग खड़े हुए। इस मामले में डिप्टी रेंजर राजकुमार श्रीवास्तव व वन रक्षक फिरोज खान की तहरीर पर पुलिस ने बलबीर, सतनाम, गुरुविंदर, गुरुसेवक, रेशम सिंह और बुधसागर को नामजद करते हुए 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ वन चौकी पर हमला कर तोड़फोड़ करने, वनकर्मियों को पीटने, फायरिंग व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed