{"_id":"5a8efbbe4f1c1baa1b8b8d7f","slug":"31519319998-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने घेरा थाना, हंगामे पर लौटी एफएसडीए की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने घेरा थाना, हंगामे पर लौटी एफएसडीए की टीम
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। होली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करने गुरुवार शाम को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम नानपारा पहुंची। इस दौरान व्यापारी भड़क उठे। सभी व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध शुरू कर दिया। थाने का घेराव किया। इससे अफरातफरी मच गई। एक घंटे के बाद टीम को बाजार से बैरंग लौटना पड़ा।
होली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट का धंधा बढ़ जाता है। इस पर डीएम ने छापेमारी के निर्देश दिए हैं। गुरुवार शाम को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरेश कुमार और बागीशमणि त्रिपाठी की अगुवाई में टीम के अधिकारी नानपारा बाजार पहुंचे। छापेमारी शुरू कर दी। चार दुकानों पर चेकिंग कर खाद्य पदार्थ का नमूना एकत्रित किया।
इसकी सूचना पाकर उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष मुशीर सेठ और महामंत्री तेज प्रकाश अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारी मौके पर पहुंच गए। सभी छापेमारी का विरोध करने लगे। व्यापारियों का कहना था कि छापेमारी की आड़ में छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर और पुलिस फोर्स बुलवाई गई, लेकिन विवाद बढ़ गया। व्यापारी सैकड़ों की संख्या में थाने पहुंच गए। यहां भी सभी ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एक घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों व व्यापारियों में वार्ता कर सुलह करवा दी गई है। टीम वापस लौट गई है।