{"_id":"60addb169dbabf5fab34fa26","slug":"31-state-highway-will-be-two-lane-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 31 स्टेट हाईवे पूरी तरह से टू लेन होंगे, पीडब्ल्यूडी ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 31 स्टेट हाईवे पूरी तरह से टू लेन होंगे, पीडब्ल्यूडी ने दी मंजूरी
Wed, 26 May 2021 10:52 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 May 2021 10:52 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए योजनाएं बना रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने सूबे के 31 स्टेट हाइवे को पूरी तरह टू लेन बनाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 31 स्टेट हाईवे पूरी तरह से टू लेन किए जाएंगे। अभी इन हाईवे के बीच-बीच में कुछ हिस्से सिंगल लेन हैं। यानी, इनकी चौड़ाई 3 से 5 मीटर ही है, जिसे बढ़ाकर न्यूनतम 7 मीटर किया जाएगा। इन कार्यों पर करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने इन स्टेट हाईवे को पूरी तरह से टू लेन करने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है। कुल 31 जिलों में इन हाईवे को चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
ये जिले हैं- ललितपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, अयोध्या, बाराबंकी, आगरा, फिरोजाबाद, सीतापुर, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, एटा, मथुरा, हाथरस, फर्रूखाबाद, बांदा, हमीरपुर, शाहजहांपुर, कन्नौज, मैनपुरी, एटा, कासगंज, उरई, हमीरपुर, महराजगंज, बस्ती, फतेहपुर, औरैया, अलीगढ़, बहराइच, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर।
विज्ञापन
वर्तमान में इन 643 किमी लंबे राजमार्गों का 4 किलोमीटर से लेकर 38 किलोमीटर तक का हिस्सा सिंगल लेन है। इस बारे में पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष पीके सक्सेना ने बताया कि इन हाईवे को चौड़ा करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। मानसून के बाद युद्धस्तर पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।