फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   31 IAS officers will be retired this year in Uttar Pradesh.

यूपी: आलोक सिन्हा व अवनीश अवस्थी सहित 31 आईएएस अफसर अगले साल होंगे रिटायर

Mon, 08 Nov 2021 11:41 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Nov 2021 11:41 AM IST
सार

यूपी के नियुक्ति विभाग ने वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त होने वाले अफसरों की सूची तैयार की है। इनमें से कई अफसर योगी सरकार में अहम पदों पर तैनात हैं।

विज्ञापन
31 IAS officers will be retired this year in Uttar Pradesh.
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी सरकार में अहम भूमिका निभा रहे कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा व अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी सहित 31 आईएएस अधिकारी अगले साल सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इनमें कई विधानसभा चुनाव के दौरान या नई सरकार बनने तक रिटायर होंगे।

विज्ञापन


शासन के नियुक्ति विभाग ने वर्ष 2022 में रिटायर होने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। विभाग ने सेवानिवृत्ति के समय इन सभी के देयकों के भुगतान संबंधी तैयारी के निर्देश दिए हैं। इन अफसरों में अपर मुख्य सचिव सिंचाई, जल संसाधन व परती भूमि विकास टी. वेंकटेश जनवरी में ही रिटायर हो जाएंगे।
विज्ञापन


कृषि उत्पादन आयुक्त व अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक सिन्हा, राजस्व परिषद के चेयरमैन मुकुल सिंघल व अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण एमवीएस रामीरेड्डी अप्रैल में रिटायर होंगे। अपर मुख्य सचिव गृह, गोपन, वीजा पासपोर्ट, कारागार प्रशासन व सुधार अवनीश कुमार अवस्थी अगस्त में सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अधिकारी बीते साढ़े चार वर्ष में शासन की केंद्रीय भूमिका में रहे हैं या हैं। इसी तरह केंद्र में काफी समय से अहम पदों पर तैनात यूपी काडर के आईएएस अधिकारियों में सचिव वित्तीय सेवाएं विभाग देवाशीष पांडा जनवरी में व सचिव कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय संजय अग्रवाल मार्च में रिटायर होंगे। सचिव खान मंत्रालय आलोक टंडन सितंबर में जबकि अपर सचिव पंचायतीराज मंत्रालय शालिनी प्रसाद दिसंबर में रिटायर होंगी।

इस तरह रिटायर होंगे अधिकारी

जनवरी : देवाशीष पांडा, टी. वेंकटेश व राजेंद्र प्रताप पांडेय।
फरवरी : इफ्तेखारुद्दीन, अब्दुल शमद व अवनीश कुमार शर्मा।
मार्च : संजय अग्रवाल।
अप्रैल : आलोक सिन्हा, मुकुल सिंघल, एमवीएस रामीरेड्डी, प्रभात कुमार सारंगी व शमीम अहमद खान।
मई : वीरेंद्र कुमार सिंह व डॉ. रमाशंकर मौर्या।
जून : राजेंद्र प्रसाद, रविशंकर गुप्ता, भावना श्रीवास्तव व फैसल आफताब।
जुलाई : नरेंद्र सिंह पटेल, डॉ. अजय शंकर पांडेय, दिनेश कुमार सिंह-द्वितीय व डॉ. अशोक चंद्र।
अगस्त : अवनीश कुमार अवस्थी।
सितंबर : आलोक टंडन व डिंपल वर्मा।
अक्तूबर : डॉ. प्रदीप कुमार।
नवंबर : शालिनी प्रसाद, राजन शुक्ला, राधेश्याम मिश्रा व दीप चंद्र।
दिसंबर : श्रीकांत मिश्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed