फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3000 flats are build on metro route

खुशखबरीः मेट्रो रूट पर बनाए जाएंगे हजारों घर

Thu, 10 Dec 2015 11:19 AM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
3000 flats are build on metro route

लखनऊ में हरदोई रोड की बसंत कुंज योजना में करीब 3000 फ्लैटों की योजना बहुत जल्द ही प्राधिकरण लाएगा। इनमें से 1468 फ्लैट्स का प्राधिकरण ने टेंडर भी कर दिया है। बाकी को लेकर जगह का सीमांकन करके 1500 के करीब और फ्लैट बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


अगले साल की शुरुआत में यह स्कीम लांच हो जाएगी। जिनकी कीमत 25 लाख रुपये के करीब होगी जबकि, क्षेत्रफल 450 से 500 वर्ग फीट के करीब होगा। इन फ्लैटों की खास बात ये होगी कि भविष्य के ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के पास होंगे। जिससे आवंटी मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेंगे।
विज्ञापन


छोटे फ्लैटों का जल्द मिलेगा तोहफा

बसंत कुंज कॉलोनी के सेक्टर एन में ये फ्लैट बनाए जाएंगे। इस सेक्टर में निर्माण रुका होने की वजह से इन फ्लैटों का निर्माण लंबे समय से रुका हुआ था। तीन ब्लॉकों में ये निर्माण किये जाएंगे। पहले ब्लॉक में 576, दूसरे में 496 और तीसरे 416 फ्लैटों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका क्षेत्रफल करीब 35 वर्ग मीटर (लगभग 400 वर्ग फीट) समाजवादी आवासीय योजना के तहत अगर इनका पंजीकरण खोला गया तो करीब 11 लाख रुपये कीमत एक फ्लैट की होगी। ईडब्ल्यूएस में पंजीकरण खोले जाने की दशा में 7 लाख रुपये तक कीमत एक फ्लैट की होगी।

मगर समाजवादी आवासीय योजना के तहत जिस गुणवत्ता के साथ निर्माण किया जाएगा, वैसा सामान्य ईडब्ल्यूएस में नहीं मिल सकेगा। तीनों ब्लॉकों के लिए एलडीए की ओर से अलग-अलग टेंडर कर दिए गये हैं।

प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता बीपी मौर्य ने बताया कि, इन फ्लैटों का निर्माण बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। ये बहुत छोटे फ्लैट हैं, जिनका निर्माण लंबे समय से रुका हुआ था।

बाकी के लिए तलाश रहे जगह

3000 flats are build on metro route

इसके आगे बनने वाले फ्लैटों के लिए बसंत कुंज के अन्य इलाकों में जगह तलाशी जा रही है। इन फ्लैटों की कीमत कुछ अधिक होगी। मगर इनको भी बहुत जल्द ही जमीन तलाश कर टेंडर कर दिए जाएंगे। इनकी संख्या लगभग 1500 होगी।

प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि, इन सारे फ्लैटों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। भविष्य में ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर से लोग सीधे चारबाग से जुड़ेंगे।

जबकि, चारबाग से अमौसी एयरपोर्ट और दूसरी ओर मुंशी पुलिया तक की मेट्रो सेवा बसंत कुंज से लोगों को मिल सकेगी। ऐसे में भविष्य में इन फ्लैटों के आवंटियों की शहर के बाकी इलाकों में पहुंच बहुत ही बेहतर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed