फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   300 people participate in dry run

दूसरे चरण के पूर्वाभ्यास में शामिल होंगे 300 लोग

Mon, 04 Jan 2021 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
300 people participate in dry run
पहले दिन मिली खामियों को दूर करने पर रहेगा फोकस
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर दूसरे पूर्वाभ्यास की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पांच जनवरी को 12 केंद्रों पर 300 लोगों को सांकेतिक तौर पर टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को समीक्षा बैठक में शनिवार को मिली खामियों को दूर करने पर मंथन किया। इसके लिए पुख्ता रणनीति बनाई गई। इस दौरान पांच जनवरी को होने वाले पूर्वाभ्यास को लेकर विमर्श किया गया।
सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि पूर्वाभ्यास करने का मकसद ही होता है कि समय रहते खामियों को दूर कर लिया जाए। पहले दिन मिली खामियों पर विशेष तौर पर फोकस किया गया है और दूसरे पूर्वाभ्यास की योजना बना ली गई है। सीएमओ ने बताया कि सभी 12 अस्पतालों में 25-25 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का अभ्यास किया जाएगा। सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दोपहर 1:00 बजे महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी शामिल होंगे। इस दौरान नोडल अधिकारियों को उनके कार्यों का बंटवारा भी किया जाएगा। इसके बाद दोपहर बाद 3:00 बजे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की एक अलग से बैठक भी होगी, जिसमें सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को वैक्सीन के पूर्वाभ्यास के संबंधी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पांच जनवरी को होने वाले दूसरे पूर्वाभ्यास में वैक्सीन लगवाने के लिए चिन्हित किए गए लोगों को निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है। केंद्रों पर अलग से सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

केजीएमयू में होगा सर्वाधिक वैक्सीनेशन
राजधानी में करीब 51000 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें सर्वाधिक 9300 लोगों को केजीएमयू में टीका लगेगा। इसी तरह एसजीपीजीआई में 5500 लोगों को टीका लगाने की तैयारी है। लोहिया संस्थान में करीब 4000 लोगों को लगेगा। इसी तरह अन्य अस्पतालों मैं टीकाकरण की व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का बंटवारा किया जा रहा है। एक दिन में हर वैक्सिनेशन बूथ पर 100 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। केजीएयमू में एक साथ 33 बूथ पर तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगेगी। जबकि पीजीआई में 18 बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed