डिफेंस एक्सपो में 300 डॉक्टर-स्टाफ रहेगा तैनात, डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिफेंस एक्सपो को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां करीब पूरी कर ली है। डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी तय कर ली गई है। इतना ही नहीं एक्सपो के दौरान सभी डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं। इसे लेकर सीएमओ ने आदेश जारी किया है। इसका सख्ती से अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
डिफेंस एक्सपो में पूरे प्रदेश से करीब 300 डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी तय की गई है। इसमें लखनऊ जिले के सभी बड़े अस्पताल से 20-20 डॉक्टर समेत अन्य पैरामेडिकल स्टाफ लगाया गया है। इसमें सर्जन, फिजिशियन, आर्थोपैडिक, कार्डियोलॉजिस्ट समेत अन्य डॉक्टर रहेंगे।
बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, रानीलक्ष्मीबाई समेत अन्य अस्पतालों से ड्यूटी लगाई गई। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि पूरे प्रदेश से डॉक्टरों की ड्यूटी तय की गई है। सभी डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टॉफ के आईडी कार्ड भी बनवाने के लिए भेज दिए गए हैं।
अस्पतालों में सर्जरी तक टलेगी
सरकारी अस्पतालों से आर्थोपैडिक, सर्जन की ड्यूटी एक्सपो में लगने के बाद ओपीडी से लेकर सर्जरी तक प्रभावित रहेगी। डॉक्टरों ने एक्सपो दौरान मरीजों की सर्जरी नहीं करेंगे। उन्हें ऑपरेशन के लिए आगे की डेट दी जाएगी। अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी ऑपरेशन होंगे।