फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 trains including Varanasi Superfast will be affected from March 20

Lucknow News: 20 मार्च से वाराणसी सुपरफास्ट समेत 30 ट्रेनें होंगी प्रभावित

Fri, 07 Mar 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
30 trains including Varanasi Superfast will be affected from March 20

विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-पिरथीगंज-मां बाराही देवी धाम-गौरा रेलखंड पर दोहरीकरण के चलते 20 से 26 मार्च तक ट्रेनों का संचालन बाधित होगा। चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कई बदले रूट से चलाई जाएंगी। कइयों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।



सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 14201 जौनपुर रायबरेली एक्सप्रेस, 14202 रायबरेली जौनपुर एक्सप्रेस, 55141 बनारस मां बेल्हा देवी धाम पैसेंजर, 55142 मां बेल्हा देवी धाम बनारस पैसेंजर 20 से 26 मार्च तक निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन


24203 वाराणसी लखनऊ सुपरफास्ट, 24204 लखनऊ वाराणसी सुपरफास्ट, 13005 हावड़ा अमृतसर मेल, 13006 अमृतसर हावड़ा मेल, 12356 पटना जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस, 12356 जम्मूतवी पटना अर्चना एक्सप्रेस, 12875 पुरी आनंदविहार नीलांचल एक्सप्रेस, 00462 ढंडारीकलां अगरतला को परिवर्तित लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी रूट से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




15119 वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस, 15120 देहरादून वाराणसी एक्सप्रेस को रायबरेली, ऊंचाहार, फाफामऊ, जंघई मार्ग से चलाया जाएगा। 22129 लोकमान्य तिलक प्रयागराज तुलसी एक्सप्रेस को फाफामऊ, जौनपुर, जफराबाद, शाहगंज, अयोध्या छावनी के रास्ते, 22683 यशवंतपुर लखनऊ एक्सप्रेस को रायबरेली, ऊंचाहार, फाफामऊ, प्रयागराज के रास्ते, 54254 लखनऊ प्रयागराज संगम पैसेंजर लखनऊ, रायबरेली, ऊंचाहार, फाफामऊ, प्रयागराज संगम मार्ग से चलाया जाएगा।

12 ट्रेनों के ठहराव में परिवर्तन किया गया है। मां बाराही देवी धाम स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उपलब्ध नहीं होने के कारण स्टॉपेज को अस्थायी रूप से बदला गया है। बाराही देवी धाम स्टेशन की जगह ट्रेनें गौरा व पिरथीगंज स्टेशन पर रुकेंगी।




रोककर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें



22130 अयोध्या छावनी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 26 को एक घंटे की देरी से अयोध्या छावनी से चलेगी। 20413 वाराणसी इंदौर महाकाल एक्सप्रेस 20 को रास्ते में आधे घंटे, 15108 लखनऊ वाराणसी एक्सप्रेस 26 को रास्ते में पौन घंटे, 15127 बनारस नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 26 को रास्ते में पौन घंटे रोककर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed