फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 thousand teachers to be recruited in Uttar Pradesh.

शिक्षक बनने का एक और मौका, होंगी 30 हजार भर्तियां

Thu, 26 May 2016 02:28 AM IST
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 May 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
30 thousand teachers to be recruited in Uttar Pradesh.

राज्य सरकार ने सौ से कम छात्रों की संख्या वाले उच्च प्राथमिक स्कूलों में भी शारीरिक शिक्षकों की भर्ती का फैसला किया है। इस निर्णय से बेचलर इन फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) की डिग्री हासिल कर चुके करीब 30 हजार युवाओं को शिक्षक बनने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। अभी तक सौ से ज्यादा छात्र वाले स्कूलों में यह सुविधा दी गई थी।

सूबे में 45,629 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें से करीब 30 हजार स्कूलों में शारीरिक शिक्षा के लिए शिक्षक नहीं हैं, क्योंकि वे इसके लिए जरूरी छात्र संख्या की शर्त पूरी नहीं करते।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षकों का मुख्य काम बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए व्यायाम कराना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना है। यहां बता दें कि सर्व शिक्षा अभियान में बच्चों की शारीरिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

...पर नहीं हैं ट्रेंड शिक्षक

30 thousand teachers to be recruited in Uttar Pradesh.

कक्षा 6, 7 और 8 के पाठ्यक्रम में ‘खेल और स्वास्थ्य’ नाम से एक किताब भी शामिल है, पर अधिकतर स्कूलों में इसे पढ़ाने के लिए ट्रेंड शिक्षक नहीं हैं।

यही वजह है कि सभी उच्च प्राथमिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की तैनाती के लिए सरकार नियमों में बदलाव करने जा रही है। प्रस्तावित नियमावली के अनुसार अब उन विद्यालयों में भी शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति हो सकेगी, जहां छात्र संख्या सौ से कम है। आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक के साथ बीपीएड या समकक्ष डिग्री होगी।

सूत्रों के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया जून में ही शुरू करने की शासन की योजना है। इसके लिए जरूरी नियमावली करीब-करीब तैयार है। इसे कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed