फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 personalities honored in the annual festival of Parvatiya Mahasabha

Lucknow News: पर्वतीय महासभा के वार्षिकोत्सव में 30 हस्तियों का सम्मान

Wed, 05 Mar 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
30 personalities honored in the annual festival of Parvatiya Mahasabha
पर्वतीय महासभा के कार्यक्रम में ब्रजेश पाठक।
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को गोमतीनगर के विपिन खंड स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में सभी को वसंतोत्सव की बधाई दी। उन्होंने 165 उत्तराखंडी लोक संंस्कृति से जुड़ी संस्थाओं और कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान देवभूमि दर्पण पत्रिका का विमोचन और नागरिक सम्मान समारोह भी हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. देवेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव समेत कई गणमान्य सदस्यों ने 30 मातृशक्ति व वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। समापन संबोधन में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पर्वतीय समाज सुंदर समाज है, जो वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये इकट्ठा होता रहता है।
विज्ञापन

इससे पहले जाह्नवी बिष्ट, गार्गी द्विवेदी, लिपिका बकुली, दिल्ली एनसीआर महासभा की सदस्य नीमा भंडारी, गोपाल गोसाई, प्रेम बिष्ट, मुकेश शर्मा, हास्य कलाकार शिबू रावत, भगवत मनराल आदि ने सांस्कृृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान पान सिंह भंडारी, दयाकृष्ण डालाकोटी, मोहन सिंह, मुनालश्री, विक्रम बिष्ट, डॉ अनुपम सिंह भंडारी, ओम प्रकाश उप्रेती, पूरन सिंह दरियाल, अमित पांडे समेत कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed