{"_id":"617904feb12dda24ba4f3222","slug":"30-new-thanas-will-be-open-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था: यूपी में 30 नए थाने खोलने की हो रही कवायद, चुनाव से पहले मिल सकती है मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था: यूपी में 30 नए थाने खोलने की हो रही कवायद, चुनाव से पहले मिल सकती है मंजूरी
Wed, 27 Oct 2021 01:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:21 PM IST
सार
योगी सरकार प्रदेश में 30 नए थाने खोलने को मंजूरी दे सकती है। इस दिशा में कोशिशें हो रही हैं। गृह विभाग के अफसरों के अनुसार, पिछले साढ़े चार साल में 71 नए थाने खोले गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 25 से 30 नए थाने खोलने की कवायद की जा रही है। इसके लिए जिलों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। कई जिलों ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया तो कई जिलों में थानों के लिए जमीन या भवन की तलाश की जा रही है। कोशिश है कि विधानसभा चुनाव से पहले ये थाने अस्तित्व में आ जाएं।
विज्ञापन
गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योगी सरकार ने बीते साढ़े चार साल में 71 नए थाने खोले हैं। इसके अलावा 45 नई पुलिस चौकियां भी स्थापित की गई हैं। अब नए थानों की संख्या को 100 के पार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि शासन को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पांच, लखनऊ ग्रामीण व गाजियाबाद में तीन-तीन, वाराणसी कमिश्नरेट में दो और वाराणसी ग्रामीण व भदोही में एक-एक नए थाने खोलने के प्रस्ताव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर आउटर, प्रयागराज और बुलंदशहर में भी नए थानों के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, अलग-अलग जिलों में नई पुलिस चौकियां खोलने का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।