फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 new rashan shop in city

शहरी इलाकों में खुलेगी 30 नई राशन दुकानें

Sat, 10 Oct 2020 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
30 new rashan shop in city
शहरी इलाकों में खुलेगी 30 नई राशन दुकानें
विज्ञापन

राशन के लिए अब कार्डधारकों को घर से बहुत दूर नहीं जाना होगा। प्रशासन ने शहरी इलाकों में लंबे समय से रिक्त 30 राशन दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई राशन दुकानों के लिए आवेदन 11 से 25 अक्तूबर तक और आवंटन लॉटरी 10 नवंबर को होगी। यह जानकारी डीएम अभिषेक प्रकाश ने दी।

न्यू हैदरगंज, वजीरगंज, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड, आलमबाग, सरोजनी नगर राजा बिजली पासी वार्ड प्रथम, विद्यावती वार्ड प्रथम, फैजुल्लागंज-द्वितीय, जानकीपुरम द्वितीय, हजरतगंज व मनकामेश्वर वार्ड सहित 30 इलाकों में नई राशन दुकानों का आवंटन होगा। डीएम ने बताया कि भरे हुए आवेदन 25 अक्तूबर को सायं 5 बजे तक, आवेदन पत्रों की छंटाई 26 से 31 अक्तूबर तक और लॉटरी 10 नवम्बर को कलेक्ट्रेट के कलाम सभागार में अपराह्न दो बजे से होगी। आवेदक के खाते में कम से कम 40 हजार जमा उपलब्ध होना जरूरी है। आवेदक की शैक्षिक योग्यता कम से कम हाई स्कूल अथवा उसके समकक्ष होनी चाहिए और परिवार में किसी अन्य सदस्य के नाम कोई दुकान आवंटित भी नहीं होनी चाहिए.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed