फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   30 forgotten account holders received an amount of Rs 53.12 lakh.

Lucknow News: भूले बिसरे 30 खातेदारों को मिली 53.12 लाख की राशि

Sat, 15 Nov 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 15 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
30 forgotten account holders received an amount of Rs 53.12 lakh.
लाभार्थी को प्रमाणपत्र देतीं सोनाली दास।
लखनऊ। आरबीआई की पहल पर जिले के बैंकों में भूले बिसरे 10.25 लाख खातेदारों की 592 करोड़ रुपये की रकम वापसी का अभियान शुरू किया गया है। आरबीआई के ''''आपकी पूंजी आपका अधिकार'''' कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय की ओर से इंदिरानगर के सर्वोदयनगर स्थित सीडीओ कार्यालय में शिविर लगाया गया। इसमें 30 खातेदारों को 53.12 लाख रुपये की राशि के प्रमाणपत्र जारी किए गए।
विज्ञापन

आरबीआई की महाप्रबंधक सोनाली दास, सहायक प्रबंधक जितेंद्र मोरे व लीड बैंक (बैंक ऑफ इंडिया) के आंचलिक प्रबंधक नरेंद्र कुमार दास ने खातेदारों व उनके उत्तराधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए। ये वह खाते हैं जिनमें दस वर्षों से न तो लेनदेन हुआ था और न ही रकम पर दावा पेश किया गया था। ऐसे में बैंकों ने आरबीआई के डिपॉजिट एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड में 10.25 लाख खातेदारों की 592.14 करोड़ की राशि जमा करा दी थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से चार अक्तूबर को रकम वापसी का अभियान शुरू किया गया जो 31 दिसंबर तक चलेगा। शिविर में जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह, सभी बैंकों के जिला समन्वयक और शाखा प्रबंधक समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

आधार और पैन लेकर जाएं, मिल जाएगी राशि
एलडीएम मनीष पाठक ने बताया कि शिविर से रकम वापसी की शुरूआत हो गई है। जो भी ग्राहक जो अपना खाता नंबर भूल गए हों बस यह याद हो कि किस बैंक में उनका खाता था। पैन और आधार लेकर संबंधित ब्रांच में जाएं। हर बैंक में व्यवस्था की गई है कि आधार व पैन से ग्राहक का पुराना खाता व उसमें जमा रकम की जानकारी दे सकें और दस्तावेजी कार्रवाई के बाद रकम वापसी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed