{"_id":"67f434083da521ae3107fd97","slug":"30-40-diarrhea-patients-are-being-admitted-in-government-hospitals-every-day-lucknow-news-c-13-knp1050-1146792-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में हर दिन भर्ती हो रहे 30-40 डायरिया मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में हर दिन भर्ती हो रहे 30-40 डायरिया मरीज
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में डायरिया का प्रकोप तेज हो गया है। सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में हर दिन डायरिया के करीब 30-40 नए मरीज भर्ती हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी तेजी से बढ़ने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं।
बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में हर दिन करीब 100-150 मरीज भर्ती हो रहे हैं। इनमें तीन-चार दिनाें में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को अलग-अलग इलाकों से 15 मरीज यहां भर्ती किए गए। डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों को उल्टी संग दस्त की शिकायत थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु के मुताबिक, गर्मी व गलत खानपान लोगों को बीमार बना रहा है।
वहीं, सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इमरजेंसी में 10 से अधिक मरीज उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर आए थे। इसमें दो की हालत खराब होने पर उन्हें भर्ती किया गया। बाकी को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर के मुताबिक, पांच से छह मरीज डायरिया की शिकायत लेकर भर्ती हो रहे हैं। इसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हैं। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि हर दिन करीब 10-12 मरीज डायरिया के आ रहे हैं। इन्हें डे केयर देकर छुट्टी दे दी जाती है। अस्पताल में अभी दो मरीज डायरिया के भर्ती हैं।
बचाव के लिए यह करें उपाय
- अधिक से अधिक साफ पानी पीएं
- ओआरएस का सेवन करें।
- बासी भोजन के सेवन से बचें।
- फल व मौसमी सब्जी खाएं।
- तला हुआ और मसालेदार खाना न खाएं
- सफाई का विशेष ध्यान रखें।