फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3 people arrested in lohia mortuary carelessness matter

मर्च्युरी में महिला की लाश की दुर्दशा पर पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2017 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Aug 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
3 people arrested in lohia mortuary carelessness matter
लोहिया अस्तपाल - फोटो : amar ujala

लोहिया अस्पताल में स्टाफ की लापरवाही से कुत्तों के लाश नोच डालने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने विभूतिखंड पुलिस ने बाराबंकी के जहांगीराबाद का रहने वाले इस्लाम, आजमगढ़ के रौनापार के पवन और अम्बेडकरनगर निवासी आशीष मिश्र को अरेस्ट कर लिया है। एक और आरोपी अनिल की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


ये चारों अपना ग्रुप एजेंसी के सुरक्षाकर्मी हैं और लोहिया अस्पताल की इमरेंसी और मर्च्युरी में तैनात थे। इनमें से आशीष और अनिल सुपरवाइसर हैं। इस्लाम वार्ड बॉय, पवन गार्ड है। एसआई विनोद कुमार ने इन्हें अस्पताल से ही गिरफ्तार किया है। रविवार देर रात डेढ़ बजे इन लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


बता दें क‌ि सिकंदरपुर खुर्द निवासी  विनोद तिवारी एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शनिवार सुबह उनकी पत्नी पुष्पा तिवारी (38) ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पा को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह 10.10 बजे भर्ती कराया । शनिवार शाम  6.05 बजे पुष्पा की मौत हो गई। परिवारीजन रविवार सुबह करीब आठ बजे शव लेने आए तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। उनका कहना है कि मॉर्च्युरी के चैनल गेट से ही लाश दिख रही थी। डीप फ्रीजर रूम के बाहर खून बिखरा हुआ था।


लाश की हालत देखते ही परिवारीजनों ने जबरदस्त हंगामा किया था। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुष्पा के भाई मदन का आरोप है कि बहन के झुमके, मंगलसूत्र व अन्य गहने गायब हैं। कुत्तों ने लाश को इतनी बुरी तरह नोच डाला था क‌ि महिला के चेहरे की जगह सिर्फ कंकाल ‌दिख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed