{"_id":"6a8bc96ccdcc6d285505bf7f","slug":"immense-enthusiasm-was-witnessed-at-bhajan-sandhya-held-at-gomti-green-in-lucknow-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: मौसम ने डाला खलल, आस्था ने बदला माहौल; इमार गोमती ग्रीन में भजन संध्या में दिखा गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: मौसम ने डाला खलल, आस्था ने बदला माहौल; इमार गोमती ग्रीन में भजन संध्या में दिखा गजब का उत्साह
Mon, 24 Aug 2026 10:03 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:03 AM IST
सार
लखनऊ के इमार गोमती ग्रीन में भजन संध्या का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह बरकरार रहा। भजनों से माहौल भक्तिमय रहा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
इमार गोमती ग्रीन में आयोजित श्रावण भजन संध्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में भारी बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकी। इमार गोमती ग्रीन में आयोजित श्रावण भजन संध्या में बारिश के बीच भी भक्ति का रंग गहराता रहा। भगवान शिव की आराधना, भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में माताओं और बहनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता विशेष आकर्षण रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दो घंटे से अधिक समय तक निवासी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में डटे रहे और भक्ति में लीन रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
श्रावण भजन संध्या में शामिल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
श्रावण के पावन महीने में आयोजित इस भजन संध्या में श्रद्धा और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने मौसम की चुनौती को भी पीछे छोड़ दिया। शिव भजनों के साथ पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।