फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3 dead in road accident in bahraich

सड़क हादसों में एक लड़की सहित दो की मौत

Sat, 11 Apr 2015 06:18 PM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
3 dead in road accident in bahraich

गोंडा और महसी मार्ग पर शनिवार सुबह हुए दो सड़क हादसों में एक किशोरी समेत दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहराइच-गोंडा मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत हुई।

विज्ञापन


जबकि कुछ देर बाद इसी मार्ग पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस पुलिया से टकरा गई। उधर निजी कार्य से पड़ोसी गांव को गई किशोरी को सड़क पार करते समय बोलेरो जीप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


कोतवाली देहात अंतर्गत हैदर सिसई गांव निवासी रजनी (14) पुत्री हरीराम शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास पड़ोसी गांव लोनियनपुरवा गई थी। वापस लौटते समय जब वह बहराइच-महसी मार्ग पार कर रही थी। तभी लोनियनपुरवा गांव के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीप किशोरी को कुचलते हुए निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। कुछ लोगों ने जीप का पीछा भी किया, लेकिन चालक वाहन समेत फरार हो गया। दुर्घटना में लहूलुहान हुई किशोरी को आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। लेकिन यहां इलाज शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया।

दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर

एक और घटना में पयागपुर थाना अंतर्गत गोंडा-बहराइच मार्ग पर बहलीमपुर गांव के निकट दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गोंडी की ओर से आ रही ट्रक संख्या यूपी 32 बीएल 2267 के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

ट्रक में सवार बाराबंकी के मोहनपुर सवनपुर निवासी चालक अनिल (40) पुत्र रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। खलासी बच गया। लेकिन वह कहां गया, पता नहीं चल सका। दूसरा ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। लेकिन उसके चालक और क्लीनर दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

दुर्घटना की सूचना पाकर पयागपुर थानाध्यक्ष संजय दूबे मौके पर पहुंचकर चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर इसी मार्ग पर घटनास्थल से महज 50 मीटर दूर प्रतापगढ़ से बहराइच आ रही रोडवेज बस संख्या एनएन 0आर1- 4682 का चालक संतुलन खो बैठा। बस बहलीमपुर गांव के निकट पुलिया से टकरा गई।

रफ्तार धीमी होने से बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे। सभी यात्रियों को दूसरी बस से जिला मुख्यालय बहराइच रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed