फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3 D movies to be shown in lucknow zoo

जू में देख सकेंगे वाइल्ड लाइफ 3D मूवी

Wed, 27 Aug 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Aug 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
3 D movies to be shown in lucknow zoo

शेर, बाघ व अन्य वन्यजीवों के शिकार के तरीके, पानी के भीतर जलीय जीवों की जीवन शैली और खुले आसमान में दुर्लभ पक्षियों की अठखेलियां...

विज्ञापन


ऐसा ही बहुत कुछ जो आमतौर पर दर्शक चिड़ियाघर में नहीं देख पाते, आने वाले दिनों में लखनऊ जू में देख सकेंगे।

यह संभव होगा जू में डवलप हो रहे मिनी सिनेमा हॉल में, जहां दर्शक वाइल्ड लाइफ की कई दुर्लभ जानकारियां ले सकेंगे, वो भी थ्री डी में। इसके लिए काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


लखनऊ जू जाने वाले दर्शक भले ही यहां लगभग 90 प्रजातियों के एक हजार से अधिक वन्यजीवों को देखते हो, लेकिन उनकी कई अनदेखी और अनजानी हरकतों के बारे में वे नहीं जान पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लकर जू प्रशासन ने दर्शकों को ऐसे ही कई वन्यजीवों के बारे में वाइल्ड लाइफ मूवी दिखाने की तैयारी की है।

सांपघर के नजदीक चिल्ड्रन पार्क के सामने इसके लिए हॉल डवलप किया जा रहा है।

लगभग 1250 स्क्वायर फीट में बनने वाले इस मिनी सिनेमाघर में 50 से 70 सीटों की प्लानिंग पर काम चल रहा है।

शुरुआती चरण में सामान्य हॉल बनाने के बाद इसे थ्री-डी सुविधा से भी लैस किया जाएगा। बकायदा टिकट काउंटर और ऑडिटोरियम गेट पर दिन की मूवी की जानकारी का शिड्यूल भी रहेगा।

दिन में दिखेंगे 3-4 शो, लेकिन टिकट पर अभी संशय
पहले स्टेज में जू प्रशासन इन फिल्मों के 3-4 शो एक दिन में दिखाए जाने की तैयारी कर रहा है। सभी शो सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के पहले के टाइम में प्लान किए जाएंगे। शो 30 से 40 मिनट के रहेंगे, लेकिन इस आरामदायक हॉल में एक शो के लिए दर्शकों को अलग से भी टिकट चुकाना पड़ेगा।

टिकट को लेकर अभी अधिकारियों के बीच बैठक होनी है। माना जा रहा है कि ये बालरेल की सवारी टिकट की कीमत के आसपास हो सकता है।

‘जू में आने वाले स्कूली बच्चे, दर्शक जल्द ही वाइल्ड लाइफ के कुछ अनछुए पहलू से भी रूबरू हो सकें। इसके लिए इस प्लान पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed