फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3 con man arrested doing fraud in the name of yogi government

ट्रू कॉलर पर यूपी सीएम सेव करके अफसरों से जालसाजी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2017 02:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Aug 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
3 con man arrested doing fraud in the name of yogi government
पकड़े गए जालसाज
यूपी एसटीएफ ने सीएम के नाम पर ठगी करने वाले 3 जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक तीनों ने नया स‌िम लेकर ट्रू कॉलर पर उसमें सीएमओ और योगी आद‌ित्यनाथ का नाम सेव कर रखा था।
विज्ञापन


अफसरों पर रौब गांठने और काम करवाने के ल‌िए उस स‌िम से फोन करते। अधिकारी के फोन पर यूपी सीएमओ ल‌िखकर आता ज‌‌िससे वे खौफ में आ जाते थे। इसके बाद सीएम का न‌िजी सहायक बनकर अफसरों से जालसाजी कर रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है क‌ि ठगों ने कानपुर के डीएम, एसएसपी और उपश्रम आयुक्त को भी सीएम बनकर फोन किया था और कानपुर में किसी कंपनी को बंद करने का दवाब भी डाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ मनोज त‌िवारी ने बताया, पकड़े गए सीएम के न‌िजी सच‌िव बनकर लोगों को फोन करते थे। फोन पर अधिकार‌ियों से छापा मारने और जांच करने की बात कहते थे। दूसरी तरफ व्यवसाय‌िक प्रत‌िष्ठानों से छापे के दवाब में अवैध वसूली करने की कोश‌िश करते थे।


काफी द‌िनों से ऐसे वारदातें कर रहे थे। अलीगंज की वर्मा बेकरी से इन तीनों की ग‌िरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया, इलाहाबाद के रहने वाले अतीश कुमार म‌िश्र, बस्ती के हनुमान शुक्ला और गोंडा के राहुल उपाध्याय को ग‌िरफ्तार क‌िया गया है। 

एसएसपी एसटीएफ ने बताया क‌ि इनमें से हनुमान बेहद शतिर अपराधी है। इस पर हत्या और अपहरण जैसे मामले भी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed