फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2DG medicine for corona launched for corona patients.

डीआरडीओ की दवा 2डीजी लॉन्च: खोज रहे थे रेडिएशन की काट, अब देंगे कोरोना को मात

Tue, 18 May 2021 01:45 PM IST
ishwar ashish गोविन्द पाण्डेय, अमर उजाला, लखनऊ
गोविन्द पाण्डेय, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 May 2021 01:45 PM IST
सार

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की तरफ से जारी की गई दवा से कोरोना मरीजों को राहत मिलेगी। यह दवा मरीज की प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रभाव डालेगी।

विज्ञापन
2DG medicine for corona launched for corona patients.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने को दवा 2डीजी को लॉन्च किया। - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की दवा 2डीजी की पहली खेप यानी 10 हजार खुराक जारी कर दी गई है। 2डीजी दवा सीधे मरीज की कोशिकाओं पर काम करेगी, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली तेजी से ठीक होगी।

विज्ञापन


2डीजी तैयार करने वाली टीम में शामिल वैज्ञानिक ने दावा किया है कि जिस मॉलिक्यूल की मदद से यह दवा बनाई गई है, उस मॉलिक्यूल से परमाणु विस्फोट जैसी स्थिति में पैदा होने वाले घातक रेडिएशन से बचाव की दवा बनाने का रिसर्च चल रहा था।
विज्ञापन


रिसर्च टीम के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अनंत नारायण भट्ट ने बताया कि वर्ष 2005 से ही रेडिएशन पर जारी काम के दौरान यह बात सामने आई कि यह मॉलिक्यूल एंटीवायरल के तौर पर बहुत कारगर है। इसलिए कोरोना के दौरान इसको दवा के रूप में इस्तेमाल करने के बारे में सोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मॉलिक्यूल का पहले ही मनुष्यों पर क्लीनिकल ट्रायल हो चुका था। यदि नए सिरे से कोरोना की दवा बनाने में लगते तो नया मॉलिक्यूल ढूंढ़ने में बहुत लंबी प्रक्रिया अपनानी पड़ती। इस मॉलिक्यूल के मौजूद होने से हमें रिसर्च में सीधे फेज-2 की अनुमति मिल गई।

अवध विवि से बॉयोकेमिस्ट्री में एमएससी करने वाले डॉ. भट्ट सीडीआरआई, लखनऊ के रिसर्च स्कॉलर भी रहे। वर्तमान में डीआरडीओ, नाभिकीय औषधि एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान में साइंटिस्ट हैं।

दवा पूरी तरह सुरक्षित

डॉ. भट्ट ने बताया कि पिछले साल मई में हैदराबाद स्थित सेंटर फार सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में इस दवा की टेस्टिंग में चौंकाने वाले नतीजे मिले। फेज-2 के ट्रायल में पता चला कि यह दवा कोरोना मरीजों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। नवंबर में फेज-3 में दवा का प्रयोग मरीजों पर किया गया। फेज-3 मार्च 2021 में पूरा हुआ। इसके बाद इस दवा के इमरजेंसी उपयोग की अनुमति मिल गई।

बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को दवा 2डीजी को लॉन्च किया। पहली खेप दिल्ली एम्स सहित कुछ अस्पतालों को मिली है। एक महीने में इस दवा की पर्याप्त आपूर्ति होने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed