फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   294 Students Screened at Camp Held at Janbhavan

Lucknow News: जनभवन में लगे शिविर में 294 विद्यार्थियों का परीक्षण

Wed, 22 Apr 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
294 Students Screened at Camp Held at Janbhavan
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से मंगलवार को केजीएमयू के चिकित्सकों की टीम ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय जनभवन में शिविर का आयोजन किया। कुल 294 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। विशेष रूप से किशोरियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं काउंसिलिंग की व्यवस्था की गई, जिससे 30 किशोरियां लाभान्वित हुईं। इसके अतिरिक्त 123 विद्यार्थियों का रक्त परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने बताया कि जनभवन में संचालित विद्यालय में समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे भी पढ़ते हैं। यहां ऐसे बच्चों को भी शिक्षा से जोड़ा गया है, जो पूर्व में भिक्षावृत्ति में संलग्न थे। विशेष सचिव राज्यपाल श्रीप्रकाश गुप्ता, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed