फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   293 villages of 12 districts are flood effected in Uttar Pradesh.

यूपी: अयोध्या, बाराबंकी समेत 12 जिलों के 293 गांव बाढ़ से प्रभावित

Sun, 02 Aug 2020 12:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Aug 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
293 villages of 12 districts are flood effected in Uttar Pradesh.
गांवों में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के 293 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें 67 गांव पूरी तरह बाढ़ से घिरे हुए हैं। सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता का काम तेज कर दिया है।

विज्ञापन


राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया है कि बाराबंकी, अयोध्या, कुशीनगर, गोरखपुर, बहराइच, आजमगढ़, बस्ती, संतकबीरनगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर बाढ़ से प्रभावित हैं। शारदा नदी पलियां खीरी में, राप्ती नदी बर्डघाट गोरखपुर में, राप्ती नदी श्रावस्ती में तथा घाघरा नदी तुर्तीपार बलिया में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित बताए गए हैं।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार 94 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं। इनमें 15 का संचालन हो रहा है लेकिन फिलहाल कोई रह नहीं रहा है। अब तक 4646 लोगों को राशन किट दी गई है व 1125 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। बाढ़ से सुरक्षा के लिए 465 नावें उपयोग में लाई जा रही हैं। 636 बाढ़ चौकी स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 पशु शिविर लगाए गए हैं व 151 मेडिकल टीमें लगी हुई हैं। 3.65 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत किट और पशुओं के लिए 5 किलोग्राम प्रतिदिन के हिसाब से पशुचारा देने को राशि जारी की जा चुकी है। राहत किट में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, चना, आलू सहित 17 तरह की सामग्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed