फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   290 mobiles were stolen from Charbagh station in a year

Lucknow News: चारबाग स्टेशन से सालभर में 290 मोबाइल हुए चोरी

Tue, 21 Jan 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
290 mobiles were stolen from Charbagh station in a year
चारबाग स्टेशन से सालभर में 290 मोबाइल हुए चोरी
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में 290 से अधिक मोबाइल चोरी हो चुके हैं। यह आंकड़े एक साल के हैं। खास बात यह है कि जीआरपी अधिकतर मामलों में मुकदमा ही नहीं दर्ज करती। इसे लेकर उत्तर रेलवे मुख्यालय से शिकायत की गई है। इसके बाद जीआरपी की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठने लगी हैं।
विज्ञापन

दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि चारबाग व जंक्शन स्टेशन से 290 से अधिक मोबाइल चोरी हुए हैं। इसमें जीआरपी, स्टेशन प्रशासन, डीआरएम व सोशल मीडिया पर दर्ज शिकायतें शामिल हैं। हालांकि एक साल के अंदर 62 के आसपास मोबाइल सर्विलांस सेल की मदद से बरामद किए गए हैं। जीआरपी की लापरवाही की शिकायत उत्तर रेलवे मुख्यालय से की है। लखनऊ मंडल को पत्र भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed