फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   287 Hajis returned to their homeland on the first flight after completing Hajj

Lucknow News: हज मुकम्मल कर पहली उड़ान से वतन लौटे 287 हाजी

Fri, 13 Jun 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 13 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
287 Hajis returned to their homeland on the first flight after completing Hajj
हाजियों का इस्तकबाल करते राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष दानिश आजाद अंसारी व सदस्य। -संवाद
लखनऊ। सऊदी अरब में हज के अरकान पूरे कर पहली उड़ान से 287 हाजी वतन लौट आए। फ्लाइट समय से 20 मिनट पहले रात 12:05 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन


हाजियों का इस्तकबाल किया गया। वतन वापसी की खुशी में हाजी अपने परिजनों के गले लगे तो आंखें नम हो गईं। एयरपोर्ट पर नवगठित राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी पहुंचे। उन्होंने हाजियों से मिल कर उनका हालचाल पूछा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

सदस्य वली मोहम्मद, नदीमुल हसन, सैयद अली वारसी, हाफिज एजाज अहमद, सैयद कल्बे हुसैन, जुनैद अहमद अंसारी, हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी, विशेष कार्याधिकारी जावेद खान, प्रशासनिक अधिकारी आरिफ रऊफ ने हाजियों को गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया। प्रदेश से इस बार कुल 13,685 हज यात्रियों में से राजधानी के एयरपोर्ट से 5522 को मदीना मुनव्वरा रवाना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed