{"_id":"68868c90a830cebaa6066ab5","slug":"2845-lakhs-were-transferred-to-the-trust-and-mumbai-bank-accounts-lucknow-news-c-13-knp1050-1311513-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रस्ट और मुंबई के बैंक खाते में लिए गए थे 28.45 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रस्ट और मुंबई के बैंक खाते में लिए गए थे 28.45 लाख
Mon, 28 Jul 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर सेक्टर पांच निवासी रिटायर्ड बैंक कैशियर नरेंद्र कुमार मिश्र को सात दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने उनसे 28.45 लाख रुपये हरियाणा के ट्रस्ट और मुंबई के बैंक खातों में ट्रांसफर कराए थे। इस बात की पुष्टि साइबर क्राइम पुलिस की जांच में हुई है। पुलिस ने ट्रस्ट और बैंकों से संपर्क किया है।
नरेंद्र कुमार को 28 जून को साइबर जालसाज ने खुद को जम्मू कश्मीर का एटीएस चीफ प्रेम कुमार गौतम बताकर चार जुलाई तक डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। आरोपी ने उन्हें सेना से जुड़े गुप्त दस्तावेज पाकिस्तान भेजने की बात कहकर डराया था। पीड़ित का संबंध आतंकी संगठनों से होने और देशद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की बात कही थी। फर्जी पूछताछ के जरिये नरेंद्र को मानसिक प्रताड़ित करने के बाद उनसे ठग ने 28.45 लाख रुपये हड़प लिए थे। बृहस्पतिवार को रिटायर्ड कैशियर ने साइबर क्राइम थाने में जालसाज व उसके सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक अभी तक की जांच में सामने आया है कि जालसाजों ने एक जुलाई को 11 लाख रुपये हरियाणा के बदरा जुई रोड स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के एचडीएफसी बैंक में संचालित खाते में लिए थे। चार जुलाई को 17 लाख रुपये मुंबई के क्राफेड मार्केट स्थित बैंक में रमेश चंद्र के खाते में पीड़ित से ट्रांसफर कराई थी।
11 लाख रुपये फ्रीज किए गए
इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रस्ट, हरियाणा और मुंबई की बैंकों से संपर्क किया गया है। ठगी के 11 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं। वहीं, जिन मोबाइल नंबरों का जालसाजों ने प्रयोग किया है, उसे भी ट्रेस किया जा रहा है।