{"_id":"649b2740eb4e49460002384e","slug":"2800-electricity-theft-cases-caught-in-many-districts-including-lucknow-farrukhabad-rampur-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : बिजली मित्र की मदद से लखनऊ, फर्रूखाबाद, रामपुर समेत कई जिलों में पकड़े गए 2800 बिजली चोरी के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : बिजली मित्र की मदद से लखनऊ, फर्रूखाबाद, रामपुर समेत कई जिलों में पकड़े गए 2800 बिजली चोरी के मामले
Tue, 27 Jun 2023 11:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए एक मई 2023 को बिजली मित्र पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर कोई भी शिकायत कर सकता है। इन शिकायतों के आधार पर 26 जून तक 2800 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
power demo, बिजली डेमो, बिजली, power corporation
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बिजली मित्रों के जरिए चोरी के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। करीब दो माह में करीब 2800 मामले पकड़े गए हैं। ये मामले लखनऊ, फर्रुखाबाद, रामपुर सहित विभिन्न जिलों में पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए एक मई 2023 को बिजली मित्र पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर कोई भी शिकायत कर सकता है। इन शिकायतों के आधार पर 26 जून तक 2800 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं। बिजली चोरी करने वालों पर एफआईआर के साथ ही राजस्व निर्धारण भी किया गया है। लखनऊ में जेसी गेस्ट हाउस में 51 किलोवाट और अलीगंज में 26 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
इसी तरह, फर्रुखाबाद में 23 किलोवाट की, एटा में 17 किलोवाट तथा रामपुर में 15 किलोवाट की बड़ी चोरी बिजली मित्र के माध्यम से पकड़ी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने बताया की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही हो रही है। बिजली चोरी रोकने में सहायता मिल रही है। अध्यक्ष ने जनता से अपील की है कि बिजली चोरी रोक कर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कारपोरेधन के इस प्रयास में सहयोग करें। साथ ही भेजी गई सूचना में चोरी किए जा रहे परिसर का सही पता लिखें।
विज्ञापन
बिना पहचान बताए कर सकते हैं शिकायत
अध्यक्ष एम देवराज ने बताया कि अभी तक यूपी पावर कारपोरेशन की वेबसाइट में उपलब्ध लिंक एवं चैट बोट पर विद्युत चोरी से संबंधी शिकायतें की जा सकती थी, लेकिन इसमें शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर, डिस्काम का नाम तथा सबस्टेशन की जानकारी ली जाती थी। इसके कारण लोग शिकायत करने में असहज महसूस करते थे। शिकायतकर्ता की इन असुविधाओं को दूर करने एवं उसकी गोपनीयता बनाए रखते हुए बिजली चोरी का पता लगाने के लिए यह पोर्टल बनाया गया है। शिकायतकर्ता अब विद्युत चोर का पता बताने के लिए कारपोरेशन की वेबसाइट www.upenergy.in के होमपेज पर जाकर बिजली मित्र लिंक bijlimitra.uppcl.org का इस्तेमाल करके सूचना दे सकता है। शिकायत दर्ज कराने के लिए शिकायतकर्ता को अपना नाम, मोबाइल नं., अकाउंट नं., पता बताने की जरूरत नहीं है।