{"_id":"5c8ea2f1bdec2214623084c8","slug":"28-thousand-employees-did-not-get-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम व नगर निगम के 28 हजार कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन व पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम व नगर निगम के 28 हजार कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन व पेंशन
Mon, 18 Mar 2019 01:11 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन बाद होली है। मार्च महीने की 17 तारीख गुजर गई है, मगर जल निगम व नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका है। जल निगम के 23 हजार कर्मचारियों को अब तक वेतन-पेंशन नहीं मिली है। सोमवार और मंगलवार का ही दिन बचा है और जल निगम की झोली खाली है, जबकि उसे वेतन-पेंशन के लिए 70 करोड़ रुपये चाहिए। इसी तरह नगर निगम केकरीब पांच हजार कर्मचारियों को अब तक फरवरी महीने का वेतन नहीं मिला है।
जल निगम में करीब 23 हजार कर्मचारी हैं। उनमें 13 हजार नियमित कर्मचारी हैं और करीब 10 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। जिनके वेतन-पेंशन पर हर महीने करीब 70 करोड़ रुपये का खर्च आता है। लगातार आंदोलन करने के बाद जल निगम कर्मचारियों को जनवरी में तो वेतन मिल गया मगर फरवरी का वेतन अब अब तक नहीं मिला है। मार्च का भी आधा महीना गुजर गया मगर वेतन और पेंशन मिलने केकोई आसार नहीं दिखाए दे रहे। कर्मचारी नेता अजय पाल सिंह सेामवंशी का कहना है कि बिना वेतन-पेंशन कैसी होली। प्रशासन ही नहीं चाहता कि कर्मचारी होली मनाएं। अब अगर किसी तरह प्रशासन वेतन-पेंशन सोमवार या मंगलवार को जारी भी कर दे तो भी वह कर्मचारियेां को नहीं मिल पाएगा, क्योंकि बिल बनाने और उसे जारी करने में कई दिन लग जाएंगे और फिर होली आ जाएगी।
देर से आया पैसा, त्योहार तक वेतन मिलना मुश्किल
नगर निगम में करीब पांच हजार कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला है। उनमें एजेंसी के माध्यम से तैनात करीब 500 कर्मचारी ऐसे हैं जिनको चार महीने से वेतन नहीं मिला है। यह वह कर्मचारी हैं जो नगर निगम में सुरक्षा कर्मी, चपरासी से लेकर आपरेटर तक अलग-अलग कई पदों पर काम कर रहे हैं। उनको नगर निगम की ओर से एक नियत मानदेय पांच हजार से लेकर आठ हजार तक दिया जाता है। यह भी चार महीने से नहीं मिला है और अब होली भी आ गई। इससे कर्मचारी मायूस हैं। दरअसल पैसा नगर निगम के पास भी नहीं था, किसी तरह कुछ पैसे का जुगाड़ हुआ, लेकिन बिल समय से नहीं बन सके, इसलिए होली से पहले खातों में पहुंचना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
पैसा ही नहीं, फिर भी कोशिश कर रहे
पैसा ही नही है। अब सोमवार को प्रयास करेंगे कि कहीं से कुछ इंतजाम हो जाए तो कर्मचारियों को वेतन-पेंशन जारी की जाए। पक्का नहीं कह सकते कि वेतन जारी हो जाएगा, मगर प्रयास किया जाएगा।
-एके श्रीवास्तव, एमडी जल निगम
वेतन सबको मिले इसका प्रयास जारी
काफी कर्मचारियों के वेतन बिल पास कर दिए गए हैं। उसके बाद लेखा विभाग उनके चेक संबंधित बैंक में भेजेगा। इसमें एक-दो दिन का समय लग सकता है, मगर वेतन सबको मिल जाएगा। उसको लेकर पूरा प्रयास किया जा रहा है। सब खुशी से होली मनाएंगे।
-अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त