{"_id":"5db920c38ebc3e01423291fc","slug":"28-percent-fall-in-fire-incidents-at-time-of-deepawali-with-improved-response-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर आग की घटनाओं में आई 28 फीसदी की कमी, रिस्पांस टाइम में भी सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर आग की घटनाओं में आई 28 फीसदी की कमी, रिस्पांस टाइम में भी सुधार
Wed, 30 Oct 2019 11:03 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रदेश में इस बार दीपावली के मौके पर आग से होने वाली घटनाओं में लगभग 28 फीसदी की कमी दर्ज की गई। साथ ही रिस्पांस टाइम भी पिछले वर्ष की तुलना में 4 मिनट कम रहा। इसका दावा किया है यूपी आपात सेवा 112 के एडीजी असीम अरुण ने।
असीम अरुण ने बताया कि पिछले वर्ष दीपावली के मौके पर लगभग 600 घटनाएं हुईं थीं। इस वर्ष यह आंकड़ा 430 ही रहा। इसी तरह इस बार दीवाली के मौके पर कुल 23432 फोन काल पर 112 द्वारा सहायता प्रदान की गई। इस दौरान रिस्पांस टाइम 11 मिनट 21 सेकंड रहा। यह रिस्पांस टाइम पिछले वर्ष के मुकाबले 4 मिनट कम रहा।
असीम अरुण ने बताया कि इस बार न्यायालय के निर्देश पर 8 बजे से 10 बजे तक ही आतिशबाजी की अनुमति दी गई थी, जिसकी वजह से आतिशबाजी कम हुई। उन्होंने बताया कि यही वजह रही कि आग की घटनाएं भी कम हुईं।