फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2796 crore more in January, revenue increased in all major items: Khanna

जनवरी में 2796 करोड़ रुपये ज्यादा कमाई, सभी प्रमुख मदों में बढ़ा राजस्व : खन्ना

Fri, 05 Feb 2021 03:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Feb 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
2796 crore more in January, revenue increased in all major items: Khanna
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
नया वर्ष प्रदेश के लिए बड़ा राहत देने वाला साबित हुआ है। जनवरी 2021 में जनवरी  2020 की अपेक्षा सभी प्रमुख मदों में अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया है पिछले माह जनवरी में राजस्व के प्रमुख मुद्दों में 12,717.98 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। यह पिछले वर्ष की जनवरी की अपेक्षा 2796 करोड़ रुपये ज्यादा है।  
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने बताया कि प्रमुख कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्त वर्ष 2020-21 के जनवरी माह में 12717.98 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि 2,019-20 की जनवरी में 9921.98 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। इस तरह जनवरी 2020 की तुलना में जनवरी 2021 में 2796 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


खन्ना ने बताया जीएसटी मद में 124.44 करोड़,  वैट में 446.47 करोड़, आबकारी में 1778.39 करोड़, स्टांप तथा निबंधन में 346.35 करोड़, तथा भूतत्व व खनिकर्म में 118.51 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। परिवहन मद में पिछले वर्ष की जनवरी की अपेक्षा इस जनवरी में मात्र 18.16 करोड़ रुपये की कमी रह गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2019-20 की जनवरी में राजस्व के प्रमुख मदों में 11367.69 करोड़ का लक्ष्य था और प्रदेश ने 9921.98 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे। यह उस महीने के लक्ष्य का 87.3% था। वित्त वर्ष 2020-21 में जनवरी का लक्ष्य 13830.99 करोड़ था। इस महीने 12717.98 की राशि प्राप्त हुई। यह लक्ष्य का 92% है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed