फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   27 officers will check the food for the guests of investors summit

इन्वेस्टर्स समिट के अतिथियों का खाना जांचेंगे 27 अधिकारी, होंगे इस विभाग से

Thu, 08 Feb 2018 03:20 PM IST
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Feb 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
27 officers will check the food for the guests of  investors summit
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ में दो हफ्ते बाद शुरू होने जा रही इन्वेस्टर्स समिट के अतिथियों के खाने की जांच 27 अधिकारी करेंगे। ये अफसर फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन से होंगे।
विज्ञापन


इसे लेकर विभाग ने डीएम को पत्र लिखा है कि उसकेे पास  अधिकारियाें की कमी है, इसलिए उन नौ अधिकारियों को मुक्त किया जाए जिन्हें बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। इस पर डीएम ने रजामंदी दे दी है। 
विज्ञापन


विभाग के अधिकारी डॉ. टीआर रावत ने पत्र में बताया था कि 21 व 22 फरवरी को होने वाली समिट में देश-विदेश से कई वीआईपी मेहमान शामिल हो रहे हैं। वे जो भोजन करेंगे, सुरक्षा की दृष्टि से उसकी खाने से पूर्व जांच करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट, समारोह स्थल पर होगी पड़ताल

27 officers will check the food for the guests of  investors summit
इसके लिए एयरपोर्ट, समारोह स्थल, अतिथियों के ठहरने के स्थलों आदि पर पड़ताल होगी। विभाग में 28 खाद्य सुरक्षा अधिकारी हैं, वहीं जांच को 27 अधिकारियों की जरूरत होगी।

विभाग के नौ अधिकार्री बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए हैं। ऐसे में अफसरों की कमी से जांच कार्य में परेशानी आएगी। इस पर जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने 15 फरवरी के बाद इन अधिकारियों को परीक्षा ड्यूटी से मुक्त करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed