फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   27 lakhs dumped in accounts, salaries of eight VDOs withheld

Lucknow News: खातों में 27 लाख डंप, आठ वीडीओ का वेतन रोका

Sun, 03 Mar 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 03 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
27 lakhs dumped in accounts, salaries of eight VDOs withheld
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को मॉडल बनाने में ब्लॉकों के अधिकारी कर्मचारी रोड़ा बन गए हैं। जिले की आठ ग्राम पंचायतों में एक साल से विकास के लिए मिले करीब 27 लाख रुपये डंप हैं। समीक्षा में मनमानी पाये जाने पर ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) का वेतन रोकने के साथ ही निलंबित किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2022-23 में मॉडल बनाने के लिए चयनित गांवों को 42 करोड़ से अधिक की धनराशि दी गई थी। करीब एक साल बीतने के बाद भी आठ ग्राम पंचायतों में 27 लाख रुपये से अधिक का बजट खातों में डंप है। निर्देश के बाद भी बजट को खर्च नहीं किया गया है।
विज्ञापन


मनमानी उजागर होने के बाद शनिवार को डीपीआरओ ने दीनशाह गौरा ब्लॉक के गौरा हरदो के वीडीओ रामबरन यादव, जलालपुर धई के वीडीओ सुबोध मौर्या का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डलमऊ ब्लॉक के ऐहार के वीडीओ सुनील कुमार, बरारा बुजुर्ग के वीडीओ देवेंद्र कुशवाहा, गोविंदपुर भीरा के वीडीओ विनय कुमार निर्मल, महराजगंज ब्लॉक के मऊ के वीडीओ आदित्य कुमार, अतरेहटा के वीडीओ निहारिका शर्मा, मोन के वीडीओ सर्वोत्तम सिंह का वेतन रोकने के साथ ही सभी को निलंबन की चेतावनी दी गई है।

डीपीआरओ नवीन सिंह ने बताया कि तीन दिन में प्रगति में सुधार न आने पर निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed