फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2616 women emerged from poverty and became Lakhpati Didi

Lucknow News: गरीबी से निकल कर 2616 महिलाएं बनीं लखपति दीदी

Mon, 24 Feb 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
2616 women emerged from poverty and became Lakhpati Didi
रायबरेली। गरीबी का दंश झेल रही महिलाएं अपने हुनर के बल पर जीवन की नाव को पार लगा रही हैं। कई महिलाओं ने गरीबी के दाग को साफ कर लखपति दीदी की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है। जिले में करीब 14 हजार स्वयं सहायता समूह हैं, जिनमें करीब 1.50 लाख महिलाएं जूड़ी हुई हैं। इनमें 2616 महिलाएं लखपति दीदी की सूची में शामिल हैं। करीब 790 महिलाएं स्वयं का रोजगार शुरू कर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बनी हुई हैं।
विज्ञापन



जनपद में करीब 79 समूह ऐसे हैं, जो साझा प्रयास से खुद का रोजगार कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। समूह को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए आजीविका मिशन अहम भूमिका निभा रहा है। उपायुक्त स्वरोजगार का ऋषि पाल सिंह का कहना है कि गांव की हर महिला को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समूह की महिलाओं काे अन्य विभागों में भी रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन


108 महिलाओं को बैंकों में सखी बनाया गया है। यह महिलाएं गांव में लोगों काे बैंक से पैसा निकालने में मदद कर रही हैं। ग्रामीणों को पैसे निकालने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ रहा है। करीब 150 समूह की महिलाओं पावर कार्पोरेशन से जोड़ कर विद्युत सखी बनाया गया है। यह सभी महिलाएं ग्रामीणों से बिजली बिल वसूल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed