{"_id":"6739149f9c56040b9c086ed4","slug":"26-women-visited-lucknow-in-double-decker-city-bus-lucknow-news-c-13-1-lko1103-955496-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 26 महिलाओं ने डबलडेकर सिटी बस से किया लखनऊ दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 26 महिलाओं ने डबलडेकर सिटी बस से किया लखनऊ दर्शन
विज्ञापन
बस में सफर करतीं मंडलायुक्त और अन्य महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। डबलडेकर सिटी बस से शनिवार को 26 महिलाओं ने लखनऊ दर्शन किया। महिलाओं ने बस में सेल्फी लेकर यादगार पलों की स्मृतियों को संजोया। सभी को निशुल्क यात्रा कराई गई।
प्रत्येक शनिवार महिलाओं को फ्री में यात्रा कराई जाएगी। इस घोषणा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते नौ नवंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में की थी। सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक आरके त्रिपाठी ने बताया कि अध्यक्ष सिटी ट्रांसपोर्ट व मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में सुबह 1090 चौराहे से इलेक्ट्रिक डबलडेकर बस को चलाया गया। बस में कुल 26 महिलाएं रहीं, जिनसे टिकट नहीं लिया गया। पुरुषों को टिकट खरीदना पड़ा। बस 1090 चौराहे से समतामूलक चौराहे, ताज होटल, यूपी दर्शन पार्क, अंबेडकर पार्क होते हुए 1090 चौराहे पहुंची। यहां से चलकर फन मॉल, लोहिया अस्पताल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, इकाना स्टेडियम, ट्रांसपोर्टनगर से 1090 चौराहे तक चलाई गई।
शाम ए अवध से कराए रूबरू
मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि नगरीय परिवहन निदेशालय एवं पर्यटन विभाग के आपसी समन्वय से नगर भ्रमण के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक प्रमुख नगरीय स्थलों का भ्रमण कराया जाए। साथ ही शाम पांच से रात नौ बजे तक शाम ए अवध भ्रमण कार्यक्रम का प्रस्ताव तैयार कर पेश करे।