फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   26 polytechnic to be start in UP from 26 July.

यूपी: जुलाई से शुरू हो जाएंगी 26 नए सरकारी पॉलीटेक्निक

Fri, 03 Jun 2016 03:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Jun 2016 03:02 AM IST
विज्ञापन
 26 polytechnic to be start in UP from 26 July.
demo pic

प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की घोषणा के तहत प्राविधिक शिक्षा विभाग 26 नए राजकीय पॉलीटेक्निक खोलने जा रहा है। इनमें से कुछ कॉलेजों के लिए बिल्डिंग तैयार हो गई है, जबकि कुछ को फिलहाल किराये के भवन में चलाया जाएगा।

विज्ञापन


नए कॉलेजों के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटी) से मंजूरी मिल गई है। लिहाजा इन सभी कॉलेजों में प्रवेश जुलाई से शुरू हो रहे आगामी सत्र में ही शुरू हो जाएगा। प्रदेश में युवा वर्ग को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने नए पॉलीटेक्निक खोलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


सरकार ने कहा था कि इस बार उन स्थानों पर पॉलीटेक्निक खोले जाएंगे, जहां ग्रामीण युवकों को अधिक फायदा मिल सके। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए 26 जिलों के स्थानों का चयन किया था। इनमें से कन्नौज और संतकबीर नगर में दो-दो कॉलेज खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से कुछ कॉलेज विभाग के समान्य अनुदान मद से खोले जा रहे हैं तो कुछ कॉलेज स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा उलपब्ध कराए गए बजट से खोले जा रहे हैं। इसके अलावा किराये केभवन में संचालित होने वाले दो पॉलीटेक्निक कॉलेजों के लिए स्थान का चयन होना बाकी है। उम्मीद है कि दो या चार दिन में स्थान फाइनल कर लिया जाएगा।

इन स्थानों पर खुलेंगे नए पॉलीटेक्निक

 26 polytechnic to be start in UP from 26 July.
demo pic - फोटो : getty

चुनार व राजगढ़ (मिर्जापुर), डिबाई (बुलंदशहर), कोटवन (मथुरा), सीतापुर, चोपन व सिंदुरिया (सोनभद्र), बीघापुर (उन्नाव), पूरनपुर (पीलीभीत), कैनरा (सुल्तानपुर), चरियावां (देवरिया), बिंदकी (फतेहपुर), संतकबीर नगर, कन्नौज, कुशीनगर, महराजगंज, श्रावस्ती, कौशांबी, औरैया, कानपुर देहात, अलीगढ़ व सिद्धार्थनगर।

निजी क्षेत्र के भी 42 पॉलीटेक्निक खुलेंगे
सरकारी के अलावा प्रदेश में निजी सेक्टर के भी 42 पॉलीटेक्निक कॉलेज खोले जाने हैं। राज्य प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इन कॉलेजों को खोलने की मंजूरी दे दी है।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि इन प्रस्तावित 42 में 4 कॉलेजों की संबद्धता का मसला फंस सकता है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि इन कॉलेजों की संबद्धता के लिए जो कागजात परिषद को उपलब्ध कराए गए थे, उनमें कुछ तथ्यों को छिपाया गया था। इसकी जानकारी होने पर परिषद उन 4 कॉलेजों की संबद्धता निरस्त करने पर विचार कर रहा है।

प्राविधिक शिक्षा निदेशक ओपी वर्मा का इस संबंध में कहना है कि सभी नए कॉलेजों में आगामी सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। नए कॉलेजों के लिए एआईसीटी से तीन-तीन ट्रेड शुरू करने की अनुमति मिली है, लेकिन फिलहाल उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए कुछ कालेजों में एक या दो ट्रेड की ही पढ़ाई शुरू हो पाएगी। बाकी के कोर्स अगले साल से शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed