फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   26 pcs officer transfer in uttar pradesh.

यूपी में ताबड़तोड़ तबादलों का दौर जारी, अब 26 पीसीएस अफसरों की तैनाती में किया गया फेरबदल

Wed, 20 Feb 2019 12:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Feb 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
26 pcs officer transfer in uttar pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में ताबड़तोड़ तबादलों का दौर जारी है। बुधवार को फिर 26 पीसीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि इसके पहले एक साथ 64 आईएएस, बड़ी संख्या में आईपीएस, पीसीएस व पीपीएस अफसरों के तबादले किए जा चुके हैं।

यहां तक कि 13 जिलों के कप्तान भी बदल दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सरकार चुनाव से पहले प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चौकस कर लेना चाहती है। जिसके तहत ये फैसले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इन अफसरों के हुए तबादले
अफसर--वर्तमान तैनाती--नवीन तैनाती
1. राकेश वर्मा-- विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग-- विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग।
2. ओम प्रकाश वर्मा-- प्रतीक्षारत-- विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग।
3. विजय कुमार गुप्ता--विशेष सचिव, सतर्कता विभाग, अतिरिक्त कार्यभार, विशेष सचिव, गृह विभाग--विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग।
4. कमलेश कुमार अवस्थी--उपजिलाधिकारी, कानपुर नगर के 16 फरवरी को किए गए तबादले को निरस्त करते हुए नगर मजिस्ट्रेट, रामपुर के पद पर किया जाता है।
5. कमलेश चंद्र, उपजिलाधिकारी, गोरखपुर का 16 फरवरी को किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें नगर मजिस्ट्रेट, वाराणसी के पद पर तैनात किया गया है।
6. राजेश कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) वाराणसी के पद पर भेजा गया है। 16 फरवरी को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7. संजय चौहान, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कानपुरनगर को 16 फरवरी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामपुर के पद पर भेजा गया था। जिसे निरस्त कर उन्हें नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद के पद पर तैनाती दी गई है।
8. नगर मजिस्ट्रेट, मऊ के पद पर तैनात बदलू प्रसाद को पूर्व में दी गई तैनाती में संशोधन करते हुए उन्हें अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) झांसी के पद पर भेजा गया है।
9. कुलसचिव, सिद्घार्थ विश्वविद्यालय कपितवस्तु, सिद्घार्थनगर को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामपुर के पद पर भेजा गया है। पूर्व में उन्हें अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) झांसी के पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया गया था जिसे रद्द कर दिया गया।
10. प्रेम प्रकाश सिंह--प्रतीक्षारत्-- अपर आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा।
11. महेंद्र कुमार मिश्रा का संयुक्त सचिव, महिला कल्याण विभाग पर किया गया स्थानान्तरण रद्द कर तत्काल प्रभाव से उन्हें संयुक्त सचिव, आबकारी विभाग में तैनात किया गया है।
12. निधि श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आगरा के पद पर तैनात किया गया है।
13. सुभाष चंद्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेड, गोंडा का स्थानांतरण 16 फरवरी को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मीरजापुर के पद पर किया गया था जिसे रद्द कर उन्हें अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मेरठ के पद पर तैनाती दी गई है।

इन अफसरों को इन विभागों में किया गया तैनात

14. जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) फतेहपुर पूर्व में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आगरा के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर उन्हें अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मीरजापुर के पद पर भेजा गया है।
15. रवीन्द्र पाल सिंह, स्थानान्तरणाधीन प्रबन्ध निदेशक, यूपी एग्रो लखनऊ का 16 फरवरी को अपर आयुक्त, मुरादाबाद मण्डल, मुरादाबाद के पद पर किया गया स्थानान्तरण निरस्त करते हुए उन्हें अपर आयुक्त, आगरा मण्डल, आगरा के पद पर तैनाती दी गई है।
16. डॉ. कंचन सरन, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) आगरा को अपर आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ के पद पर किया गया है। पूर्व में उन्हें अपर आयुक्त, सहारनपुर मण्डल, सहरानपुर के पद पर भेजा गया था पर आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया।

17.  शिव पूजन, उप संचालक चकबन्दी, सुल्तानपुर को अपर आयुक्त, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर के पद पर तैनाती दी गई है। 16 फरवरी को उन्हें अपर आयुक्त, अयोध्या मण्डल, अयोध्या के पद पर भेजे जाने का आदेश हुआ था पर इसे तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया।
18. वीरेंद्र प्रसाद पाण्डेय-- अपर जिलाधिकारी (ना/आ) कानपुरनगर को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), कानपुरनगर के पद पर भेजा गया है।
19. बसन्त अग्रवाल को अपर जिलाधिकारी (ना/आ) कानपुरनगर के पद पर तैनाती दी गई है। 16 फरवरी को उन्हें अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कानपुरनगर के पद पर भेजे जाने का आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।
20. प्रेम प्रकाश पाल, सदस्य, वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ को निदेशक, ईएसआई मेडिकल सर्विसेज, कानपुरनगर के पद पर भेजा गया है।

21. राम दुलारे पाण्डेय--मुख्य राजस्व अधिकारी, बस्ती--अपर जिलाधिकारी (ना/आ) लखनऊ के पद पर भेजा गया है।
22. चन्द्र प्रकाश-- अपर जिलाधिकारी (ना/आ) लखनऊ को मुख्य राजस्व अधिकारी, बस्ती के पद पर तैनात किया गया है।
23. पांच अफसरों को प्रधान प्रबंधक, यूपी राज्य सहकारी चीनी मिल संघ लि. और प्रधान प्रबंधक, यूपी राज्य चीनी निगम लि. के पदों पर तैनात करने के लिए प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग यूपी शासन के निर्वतन पर रखा जाता है। ये अफसर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी, कौशाम्बी, आजाद भगत सिंह, उपजिलाधिकारी, ललितपुर, प्रशान्त कुमार भारती, उपजिलाधिकारी, शामली, सुशील कुमार गौड़, उपजिलाधिकारी, फतेहपुर, बिजेन्द्र द्विवेदी, उपजिलाधिकारी, अयोध्या हैं।

24. सुनील कुमार-2 को नगर मजिस्ट्रेट, बदायूं के पद से विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर भेजा गया है।
25. गाजियाबाद के उपजिलाधिकारी, विवेक कुमार मिश्रा को नगर मजिस्ट्रेट, बदायूं के पद पर तैनाती दी गई है। 16 फरवरी को उन्हें नगर मजिस्ट्रेट, उन्नाव के पद पर भेजने का आदेश हुआ था जिसे तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया।
26. राकेश कुमार दो को रायबरेली उपजिलाधिकारी के पद से नगर मजिस्ट्रेट, उन्नाव के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed