{"_id":"5c6949b4bdec224a620feb57","slug":"26-died-because-of-weather-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो दिन की बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से 26 की मृत्यु, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो दिन की बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से 26 की मृत्यु, पांच घायल
Sun, 17 Feb 2019 05:17 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Feb 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में 14 व 15 फरवरी को बारिश, आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि से विभिन्न जिलों में 26 लोगों की मृत्यु हुई है, पांच लोग घायल हुए हैं। नौ पशुओं की भी जान गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों के डीएम से आपदा प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि आपदा प्रभावितों को मदद पहुंचाने में कोताही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचक निधि के दिशा-निर्देशों के अनुसार दैवीय आपदा के प्रत्येक मृतक के आश्रित को चार लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने जिलाधिकारियों को फसलों के नुकसान का 48 घंटे के भीतर कृषकवार सर्वे कराने और जिन किसानों की बोई गई फसलों में 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है, उन्हें कृषि निवेश अनुदान उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ये दिए निर्देश
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को ये निर्देश भी दिए हैं कि यदि आपदा पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने के लिए किसी जिले में राशि उपलब्ध न हो तो संबंधित जिले के डीएम कोषागार से टीआर-27 नियम के अंतर्गत राशि निकालकर राहत पहुंचा सकते हैं। सरकार राशि का समायोजन करेगी।