{"_id":"59b94a9f4f1c1b9a688b456e","slug":"26-attacks-on-his-stepmother-with-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी बेटे ने सौतेली मां के गले से कमर तक चाकू से किए थे 26 वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी बेटे ने सौतेली मां के गले से कमर तक चाकू से किए थे 26 वार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर के इंदिरानगर सर्वोदयनगर में मंगलवार शाम संपत्ति के विवाद में नशे में धुत सिराज ने सौतेली मां मैसर जहां के शरीर पर चाकू से 26 वार किए थे।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मैसर जहां की गर्दन, दोनों हथेलियों, सीने और पेट पर चार से छह इंच गहरे घाव मिले हैं। इस बीच हत्या के बाद मौके से ही गिरफ्तार सिराज को बुधवार दोपहर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि जिस बेरहमी से मैसर जहां की हत्या की गई, उससे स्पष्ट है कि सिराज के मन में सौतेली मां के लिए बेइंतहा नफरत थी।
विज्ञापन
मंगलवार शाम वह घर आया तभी मैसर जहां बरामदे में दिख गई। उसे देखते ही सिराज खुद पर नियंत्रण खो बैठा और चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। वह किसी भी सूरत में सौतेली मां को जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था।
मैसर जहां जान बचाने के लिए सिराज से भिड़ गईं। उन्होंने चाकू पकड़कने की कोशिश की जिस पर दोनों हथेलियां और अंगुलियां बुरी तरह से कट गईं।
हत्यारे ने उनके सीने और पेट पर 20 से अधिक वार किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि सिराज को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि सर्वोदयनगर निवासी पुलिस भर्ती बोर्ड में आरक्षी चालक शफातुल्ला खां के बेटे सिराज ने मंगलवार शाम सौतेली मां मैसर जहां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
शफातुल्ला खां ने तीन साल पहले पत्नी जाहिदा की मौत के बाद मैसर जहां से निकाह किया था। वह अपना मकान व संपत्ति मैसर और उसके दो बच्चों के नाम करना चाहता था जिसका सिराज विरोध कर रहा था।
सोमवार रात उसका मैसर जहां से झगड़ा हुआ और वह घर छोड़कर चला गया। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह शराब के नशे में घर आया और मैसर जहां पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद वह बरामदे में ही बैठ गया। सूचना पाकर आए सिराज के बड़े भाई व यूपी 100 सेवा में कार्यरत जानकीपुरम में तैनात सिपाही शमीम ने उसे गिरफ्तार कराया। सिराज सऊदी अरब में नौकरी करता था और डेढ़ महीने पहले ही छुट्टी पर घर आया था।