{"_id":"5d7df90f8ebc3e93af0f48b6","slug":"2596-villages-of-uttar-pradesh-will-get-bus-service-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के 2596 गांवों के लोगों को जल्द मिलेगी बस की सुविधा, संचालन को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के 2596 गांवों के लोगों को जल्द मिलेगी बस की सुविधा, संचालन को मिली मंजूरी
Sun, 15 Sep 2019 02:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
up bus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के 2596 असेवित गांवों (जहां पर सरकारी बस की सुविधा नहीं) को जल्द ही बस सेवा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 145 अनुबंधित बसों के संचालन को मंजूरी दी गई है। इसमें 26 बसें लखनऊ परिक्षेत्र के लखनऊ, रायबरेली व बाराबंकी जिले के असेवित गांवों के बीच चलेंगी।
विज्ञापन
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में 7062 असेवित गांवों के लिए 504 अनुबंधित बसों का संचालन करने के लिए ऑनलाइन टेंडर मांगे थे।
विज्ञापन
इनमें से 145 अनुबंधित बसों के टेंडर तय मानक के हिसाब से थे। क्षेत्रीय प्रबंधकों को इन बस ऑपरेटरों से अनुबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें 54 बस गोरखपुर, 26 लखनऊ, 13 देवीपाटन, 11 आजमगढ़ परिक्षेत्र में चलेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 145 बसों का संचालन होने से 2596 गांवों के लोगों का जिला मुख्यालय तक आवागमन सुगम हो सकेगा। वित्तीय वर्ष 2017-18 में 38,254 एवं वित्तीय वर्ष 2018-19 में 19,454 असेवित गांवों को बस सेवा से जोड़ा जा चुका है।