फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2527 youth got jobs in the fair

Lucknow News: मेले में 2527 युवाओं के हाथ लगी नौकरी

Thu, 19 Mar 2026 03:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
2527 youth got jobs in the fair
रोजगार मेले में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल पहुंचे।
लखनऊ। युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के कार्यक्रम में 8694 युवाओं ने हिस्सा लिया। 116 कंपनियां भर्ती प्रकिया में शामिल हुईं। विभाग ने दावा किया कि 2527 अभ्यर्थियों को मौके पर ही जॉब ऑफर दे दिए गए। इनमें से 4
विज्ञापन

जूपिटर हॉल में आयोजन का उद्घाटन व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देने तक सीमित न रहकर युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दिलाकर आत्मनिर्भर बनाना है। हर हाथ को काम देना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

हर सेक्टर की कंपनियों की रही बहार

मेले में विभिन्न सेक्टरों की नामी कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर दिए। इनमें फ्लिपकार्ट, स्विगी, ब्लिंकिट जैसी कंपनियां शामिल रहीं। हेल्थकेयर व एफएमसीजी में मेडप्लस, ब्रिटानिया जैसी कंपनियों ने भागीदारी की। परिधान क्षेत्र में अरविंद और वेलस्पन ने भी भर्ती की। बैंकिंग व सर्विस सेक्टर में अन्नपूर्णा फाइनेंस, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और क्रेडिटएक्सेस, ऑटोमोबाइल सेक्टर में हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा और ओमैक्स ऑटो ने भी युवाओं को मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों और दिव्यांगों ने लिया बढ़चढ़कर हिस्सा

रोजगार मेले में बेटियों, दिव्यांगजन और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं की भागीदारी खास रही। 473 बेटियों ने मैन्युफैक्चरिंग, आईटी और सर्विस सेक्टर में नौकरी पाई। अति गरीब श्रेणी के तहत आने वाले परिवारों के 56 युवाओं को भी रोजगार मिला। मिशन के निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में वाराणसी और झांसी में भी रोजगार मेले लगाए जाएंगे।

तीन डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत

मौके पर तीन डिजिटल प्लेटफॉर्म कौशल दृष्टि, कौशल दर्पण और कौशल दोस्त की शुरुआत की गई। कौशल दृष्टि के जरिये प्रशिक्षण केंद्रों की रियल-टाइम निगरानी संभव होगी। एआई आधारित कौशल दर्पण डैशबोर्ड के रूप में सभी महत्वपूर्ण आंकड़े एक जगह पर उपलब्ध कराएगा। कौशल दोस्त चैटबॉट अभ्यर्थियों को 24 घंटे योजनाओं और रोजगार संबंधी जानकारी देगा। कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरि ओम ने कहा कि ऐसे आयोजन उद्योग और युवाओं के बीच की दूरी को कम करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed